फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The protest power cuts

बिजली कटौती का किया विरोध

Mon, 14 Mar 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र Updated Mon, 14 Mar 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
The protest power cuts
बिजली विभाग का पूतला फूंकते शिव सेना के कार्यकर्ता।
 जिला मुख्यालय समेत तमाम इलाकों में बिजली की हो रही अघोषित कटौती से नाराज शिवसेना कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राबर्ट्सगंज के कचहरी तिराहे पर अधिशासी अभियंता का पुतला फूंका। नारेबाजी करते हुए अघोषित कटौती पर रोक लगाने की मांग की। 
विज्ञापन


सभा में जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि जिले की बिजली से यूपी के कई जिले रोशन होते हैं। लेकिन दुर्भाग्य है कि इस जिले के लोग अब तक बिजली कटौती का दंश झेल रहे हैं। अब मुहिम चलाकर जिले के लोगों को जागरूक कर उन्हें अधिकार की लड़ाई के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


कहा कि इस वक्त परीक्षाएं चल रही हैं। इसके बावजूद कटौती की जा रही है। इससे वे परीक्षा की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। चेताया कि यदि जल्द जिले को 24 घंटे बिजली मुहैया नहीं कराई जाती है तो शिवसेना कार्यकर्ता आंदोलन तेज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया प्रभारी अजीत शुक्ला ने कहा कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बिजली की रोशनी देखने के लिए तरस जा रहे हैं। अगर आंधी तूफान आया तो महीनों तक ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बिजली के लिए तरस जाते हैं। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति जल्द बहाल करने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में नीरज तिवारी, सोनी चौबे, सर्वेश गुप्ता, संतोष चौबे, वेद प्रकाश तिवारी, कपिल जायसवाल, दीपक मिश्रा, रजनीश गुप्ता, छोटू आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed