फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   In the commotion of people on foodgrains scam

अनाज बांटने में धांधली पर लोगों का हंगामा 

Fri, 11 Mar 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Fri, 11 Mar 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
In the commotion of people on foodgrains scam
बीजपुर बाजार स्थित कोटे की दूकान पर हंगामे के दौरान उमड़ी कार्डधारकों की भीड़।
बीजपुर बाजार स्थित उचित दर दूकान पर अनाज वितरण में धांधली और अपात्रों को खाद्य सुरक्षा कार्ड जारी किए जाने से खफा कार्डधारकों ने शुक्रवार की सुबह हंगामा किया। अधिकारियों ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। 
विज्ञापन



राम विलास अग्रवाल, अरविंद, महावीर, राजबली सिंह, सूर्यबली सिंह, गोपाल गुप्ता, लारू, अलाउद्दीन अंसारी, मीर हसन, मोहम्मद मुस्तकीम आदि का कहना था कि कोटेदार ने अपने घर के छह कार्ड बनवाएं हैं, जिसकी कुल यूनिट 23 है। इसमें एक कार्ड अति निर्धन कोटे में तथा पांच कार्ड राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत बनाए गए हैं। 
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि तमाम गरीब कार्डधारकों ने अपने पुराने कार्ड के आधार पर नए कार्ड के लिए आवेदन किया लेकिन उनका गरीबी रेखा के नीचे वाला कार्ड नहीं बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 अलबत्ता उनकी जगह कई नए लोगों के कार्ड बना दिए गए।

इसकी शिकायत भी कई बार संबंधितों से की गई लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। उधर, म्योरपुर पूर्ति निरीक्षक अजय गुप्ता का कहना था कि मामला उनके संज्ञान में है। वह अपने स्तर से प्रकरण की जांच कर जरूरी कदम उठाएंगे। एसडीएम दुद्धी के स्तर से भी मामले में लेखपाल और सेक्रेटरी से रिपोर्ट तलब की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed