फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mobile squad took 2.2 million dal

सचल दस्ते ने पकड़ी 22 लाख की दाल

Tue, 08 Mar 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Tue, 08 Mar 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Mobile squad took 2.2 million dal
पु‌लिस - फोटो : file photo
शहर कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी गांव के पास राजमार्ग पर रविवार की शाम वाणिज्यकर विभाग के सचल दस्ते ने 20 टन अरहर दाल से लदा ट्रक पकड़ा। बिहार के फर्जी प्रपत्र पर छत्तीसगढ़ प्रांत से रामनगर इसे ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन


दस्ते ने संबंधित व्यापारी से आठ लाख 80 हजार रुपये टैक्स जमा कराने के बाद उसे छोड़ा।  रविवार की शाम मुखबिर के जरिए वाणिज्यकर अधिकारी राकेश कन्नौजिया को सूचना मिली कि छत्तीसगढ़ प्रांत के रायपुर जिले से एक ट्रक अरहर का दाल लोड कर वाराणसी जिले के रामनगर जा रहा है। ट्रक राबर्ट्र्सगंज नगर पार करने वाला है।
विज्ञापन


सूचना पर वाणिज्य कर अधिकारी और सचल दस्ता प्रभारी असिस्टेंट कमिश्नर संजय कुमार ने राजमार्ग पर ट्रकों की चेकिंग शुरू की। इस दौरान राबर्ट्र्सगंज की तरफ से आ रहे ट्रक को दस्ते ने रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने वाहन की गति तेज कर दी। अधिकारियों ने पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


असिस्टेंट कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि चालक के पास बिहार के बहती का कागजात था। दाल ले जाने से संबंधित कागजात न होने पर मयवाहन दाल को कब्जे में ले लिया गया। ट्रक पर करीब 22 लाख रुपये की दाल लदी थी।


उन्होंने बताया कि जुर्माना वसूलने के बाद उसे छोड़ दिया गया। उधर इस कार्रवाई से फर्जी कागजात पर चावल, दाल, गेहूं, लोहे का कारोबार करने वाले जिले के भी व्यापारियों में हड़कंप मच गया है और वे अपना गला बचाने में जुट गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed