नक्सलियों की तलाश में जंगल में घुसी फोर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड प्रांत में नक्सलियों की बढ़ रही गतिविधियों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा ने नक्सल क्षेत्र के सभी थानों और पुलिस चौकियों को एलर्ट कर दिया है। एसपी के निर्देश पर मंगलवार की दोपहर फोर्स के साथ नक्सल आपरेशन एएसपी डा. अवधेश सिंह ने मांची, मड़पा, देवहार, चड़गड़ा जंगल में कांबिंग शुरू की।
साथ में सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट पीपी सिंह, पन्नूगंज थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह चंदेल, मांची थानाध्यक्ष रमाकांत पांडेय, डाग स्क्वार्ड टीम व बम डिस्पोजल दस्ता भी शामिल था। भारी संख्या में फोर्स को देख ग्रामीण घबरा जा रहे थे। क्योंकि पूर्व में इन क्षेत्रों में नक्सलियों की सक्रियता थी।
एएसपी ने ग्रामीणों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो उसके बारे मेें तत्काल नजदीकी थाने या पुलिस चौकी इंचार्ज को सूचित करें। सूचना देने वालों का नाम पता गोपनीय रखा जाएगा। समाचार लिखे जाने तक कांबिंग जारी थी। एसपी रामलाल वर्मा ने कहा कि नक्सल इलाकों में लगातार कांबिंग जारी रहेगी।