फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ANM killed in accident

हादसे में एएनएम की मौत, चक्काजाम

Tue, 08 Mar 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Tue, 08 Mar 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
ANM killed in accident
चक्का जाम करते स्वास्थ्यकर्मी
शहर कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी गांव के समीप राजमार्ग पर ट्रक के धक्के से बाइक सवार एएनएम सावित्री (30) की मौत हो गई जबकि उनके पति राधेश्याम (33) गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे नाराज स्वास्थ्यकर्मियों ने सड़क पर शव रख कर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन लोग मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मौके पर बुलाने पर अड़े रहे। आखिर में सदर एसडीएम कैलाश सिंह ने मृतका के पति को नौकरी और मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। 
विज्ञापन


सदर ब्लॉक के स्वास्थ्यउपकेंद्र रजधन में संविदा पर तैनात एएनएम सावित्री अपने पति राधेश्याम के साथ मगंलवार को दिन में तीन बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केकराही से ट्रेनिंग में भाग लेकर एएनएम अपने पति राधेश्याम के साथ बाइक पर सवार होकर रजधन जा रही थी। लेकिन रास्ते में हिंदुआरी के पास पीछे से एक ट्रक बाइक में टक्कर मारते हुए राबर्ट्सगंज की ओर चला गया। हादसे में सावित्री की मौके पर मौत हो गई जबकि उनके पति घायल हो गए।

विज्ञापन

 

राहगीरों ने एंबुलेंस से उनको जिला अस्पताल भेजा। सावित्री मूलरूप से फैजाबाद जिले की रहने वाली थीं और वर्तमान मेें सपरिवार रजधन में रह रह ही थीं।  हादसे के बाद बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी मौके पर एकत्रित हो गए और उन्होंने चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंचे कोतवाल अबरार अहमद ने स्वास्थ्यकर्मियों को समझाबुझा कर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मानें।

विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर में घटनास्थल पर एसडीएम कैलाश सिंह, सीओ सच्चिदानंद, डिप्टी सीएमओ डा. डीके सिंह भी पहुंच गए। एसडीएम ने सीएमओ से वार्ता कर मृत एएनएम के पति को नौकरी, राष्ट्रीय परिवारिक लाभ योजना समेत अन्य योजनाओं से आश्रितों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। उसके बाद जाम करने वाले शांत हुए और जाम समाप्त किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। समाचार लिखे जाने तक राधेश्याम की हालत गंभीर बनी हुई थी। बताया गया  मृतका को दो नाबालिग बेटियां हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed