फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   murdered thrown the bodie of child

बालक का कत्ल कर शव फेंका

Mon, 14 Mar 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Mar 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
murdered thrown the bodie of child
हत्या - फोटो : अमर उजाला

बदमाशों ने एक बालक की हत्या कर शव को नहर किनारे फेंक दिया। बालक रविवार दोपहर से लापता था। सोमवार को उसका शव बरामद हुआ। बालक का गला बेल्ट से कसा था। उसके शरीर पर सिगरेट से दागने के कई निशान मिले। पुलिस ने मौके से सिगरेट के टुकड़े, डिस्पोजल ग्लास, दोने आदि बरामद किए हैं।

विज्ञापन


घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। हालांकि, वारदात के पीछे रंजिश मानी जा रही है। सूचना पर एसपी बालेंदु भूषण सिंह, एएसपी, क्राइम ब्रांच व डॉग स्क्वॉयड टीम ने जांच की है। मानपुर थाना क्षेत्र के हथिया गाजीपुर गांव निवासी शोभित उर्फ तुषार सिंह (11) पुत्र राम प्रताप सिंह अपने मामा राकेश सिंह के साथ बिसवां के शंकरगंज में रहता था।
विज्ञापन


यहीं रहकर वह कक्षा चार की पढ़ाई कर रहा था। बताते हैं कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे तुषार सिंह रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। परिवार वालों ने खोजबीन के साथ ही बिसवां कोतवाली में सूचना दी। सोमवार को भी उसका पता लगाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच दोपहर करीब 11 बजे मानपुर थाने में किसी ने सूचना दी कि एक बालक का शव सीतापुर-बिसवां मार्ग पर गुरेरा पेट्रोल पंप के करीब रजबहा के किनारे खेत में पड़ा है। सूचना पर मानपुर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल में शव की पहचान तुषार सिंह के रूप में की गई।

खबर पाकर मृतक के परिवारीजन भी पहुंच गए। एसपी बालेंदु भूषण सिंह, एएसपी मनोज सोनकर, डॉग स्क्वॉयड, क्राइम ब्रांच ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक के गले में रबर की बेल्ट कसी थी। उसके शरीर पर सिगरेट से जलाने के निशान भी थे।

मासूम तुषार के लापता होने के बाद बिसवां पुलिस ने जानकारी होने के बाद भी लापरवाही की। यह आरोप मृतक के बाबा व रिटायर्ड कानूनगो सुफल सिंह ने लगाया है। उन्होंने कहा कि बच्चे के लापता होने की सूचना बिसवां कोतवाली पुलिस को दी गई।


इसके बाद पुलिस ने देर शाम फोटो व तहरीर लेकर आने को कहा। आरोप है कि शाम साढ़े सात बजे बिसवां पुलिस ने तहरीर व फोटो ले ली। लेकिन उसके बाद से कोई सूचना नहीं दी। अगर पुलिस तत्काल सक्रिय हो जाती तो बच्चे की जान बच सकती थी। एसपी बालेंदु भूषण ने कहा कि बिसवां पुलिस की लापरवाही निकलती है तो दोषियों को दंड दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed