{"_id":"56e300964f1c1bf11a8b4568","slug":"man-died-after-falling-from-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे पुल से गिरकर अधेड़ की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे पुल से गिरकर अधेड़ की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Fri, 11 Mar 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
पुल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली इलाके में सिटी रेलवे स्टेशन के करीब सरायन नदी पर बने रेलवे पुल से शुक्रवार को एक अधेड़ गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि घटना के बाद मृतक के परिवारीजन बिना किसी कार्रवाई के शव घर लेकर चले गए।
विज्ञापन
शहर कोतवाली इलाके के पंचमपुरवा निवासी प्रभूदयाल (50) शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे किसी काम से सिटी स्टेशन की ओर जा रहा था। वहां जाने के लिए वह रेल लाइन होकर सरायन नदी पर बने रेलवे पुल से गुजर रहा था।
विज्ञापन
बताते हैं कि पुल से गुजरते समय अचानक वह नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस व काफी संख्या में स्थानीय लोग पहुंच गए। खबर पाकर परिवारीजन भी पहुंचे। परिवार वाले बिना किसी कार्रवाई के शव लेकर घर चले गए। पुलिस का कहना है कि मृतक की पुल से गिरकर मौत हुई है।
विज्ञापन