{"_id":"56dc61d04f1c1b0f4a8b456f","slug":"in-accident-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड्ड में बाइक गिरी, मां की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड्ड में बाइक गिरी, मां की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Sun, 06 Mar 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिसावां थाना क्षेत्र में दधनामऊ मोड़ के पास शनिवार देर शाम एक बाइक खड्ड में गिरने से उस पर सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा जख्मी हो गया। उसकी हालत खतरे से बाहर है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक के सामने अचानक वनरोज आने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पिसावां के हरनी कला गांव निवासी चंपा देवी (60) पत्नी राम प्रसाद शनिवार देर शाम अपने बेटे विनोद के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रहीं थीं। पिसावां में दधनामऊ मोड़ के निकट अचानक बाइक के सामने वनरोज आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी।
विज्ञापन
हादसे में बाइक पर सवार मां-बेटा जख्मी हो गए। ग्रामीणों की मदद से आननफानन परिवार वालों को सूचना दी गई। इस बीच अस्पताल ले जाते समय चंपा देवी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि विनोद का प्राथमिक उपचार कराया गया। घटना को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन