{"_id":"56e464154f1c1b8d768b456e","slug":"botheration-6-person-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांस को लेकर भिड़े, छह जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डांस को लेकर भिड़े, छह जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sun, 13 Mar 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठकुरेपुर गांव में द्वारचार के दौरान डांस करने को लेकर घराती व बारातियों में बवाल हो गया। बात बढ़ने पर ग्रामीणों ने वर पक्ष के लोगों पर लाठियों से हमला कर दिया। हमले में दूल्हे के मामा व चचेरे भाई समेत छह लोग जख्मी हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हालांकि मारपीट के बाद दोनों तरफ के लोगों ने बातचीत कर शादी संपन्न कराई। जख्मी लोगों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पिसावां के बिचपरिया गांव निवासी विनीत की बारात ठकुरेपुर निवासी महादेव के यहां आई थी। बारात पहुंचने के बाद द्वारचार की रस्म हो रही थी। बाराती पक्ष के लोग बैंड-बाजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान उनका घराती पक्ष से विवाद हो गया।
विज्ञापन
बात बढ़ने पर ग्रामीण भी लामबंद हो गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने बारात में शामिल लोगों पर लाठियों से हमला कर दिया। लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन हमले में दूल्हे का मामा लल्ला, चचेरे भाई पंकज, ललित, गोलू व अमित, संतकुमार आदि बुरी तरह जख्मी हो गए।
किसी तरह दोनोें पक्षों के लोगों ने मामला शांत कराया। हमले में जख्मी लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर वासुदेव, राजकुमार, सुखराम, पप्पू के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
हालांकि घटना के बाद भी लोगों ने बातचीत कर किसी तरह शादी संपन्न करा दी। एसओ एके सिंह का कहना है कि मामले में तहरीर आई थी। केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।