{"_id":"56df1d114f1c1b60798b4599","slug":"gold-trader-s-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद में दुकान खोली तो 5000 रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद में दुकान खोली तो 5000 रुपये जुर्माना
Siddharth Nagar
Updated Wed, 09 Mar 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
सराफा कल्याण एसोसिएशन ने शोहरतगढ़ में प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सप्ताह से हड़ताल पर डटे सराफा व्यापारियों ने बंद को सफल बनाने के लिए अब जुर्माने का ऐलान किया है। 14 मार्च तक की बंद अवधि के दौरान कोई भी दुकान खुलने पर संबंधित दुकान से सराफा कल्याण एसोसिएशन पांच हजार रुपये जुर्माना वसूल करेगा।
इसी क्रम मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों में जाकर दुकानें बंद कराई और दुकानदारों को इस दंड के बारे में बताते हुए आगाह किया। हालांकि इसके बावजूद कुछ दुकानों पर पीछे के रास्तों से खरीद-फरोख्त जारी रही।
आम बजट में एक अप्रैल से सोने पर एक्साइज ड्यूटी में वृद्धि के प्रस्ताव के विरोध में सराफा व्यापारी लामबंद हैं। दो मार्च से ही दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बंद के आह्वान के बावजूद कुछ दुकानों के चोरी-छिपे खोलकर कारोबार करने की सूचनाओं के बाद मंगलवार को सराफा कल्याण एसोसिएशन ने जुर्माने का ऐलान किया।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर सराफा कल्याण एसोसिएशन के सचिव राजकुमार सोनी ने बताया कि केन्द्रीय कमेटी ने फिलहाल 14 मार्च तक बंद का निर्देश दिया है। इस दौरान जिले की सराफा दुकानें बंद रखी जाएंगी। बंद अवधि में कोई दुकान खुली पाई गई तो संबंधित दुकानदार से 5 हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।
मंगलवार को वाहन जुलूस के रूप में शोहरतगढ़, बर्डपुर, मोहाना, ककरहवा के बाजारों में जाकर दुकानें बंद कराई गईं और इस दंड के बारे में बताया गया। बुधवार से इसकी निगरानी की जाएगी।
बंद कराने वालों में अध्यक्ष मिठ्ठू लाल कसौधन, राजकुमार सोनी, असलम खान, लल्लू अग्रहरि, राजू अग्रहरि, बबलू कसौधन, संजय कसौधन, अनिल वर्मा, हरिराम, प्रेमचंद कसौधन मौजूद रहे। वहीं एक्साइज ड्यूटी में वृद्धि के विरोध में सराफ कारोबारियों ने मंगलवार को भी दुकानें बद रखीं। कई स्थानों पर जुलूस भी निकाला गया।