{"_id":"56df1eaf4f1c1be0798b4591","slug":"education-officers-pay-withheld","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन खंड शिक्षा अधिकारियों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन खंड शिक्षा अधिकारियों का वेतन रोका
Siddharth Nagar
Updated Wed, 09 Mar 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर में मोबाइल फोन रिसीव न करने और स्विच ऑफ रखने पर बीएसए ने तीन खंड शिक्षाधिकारियों के एक दिन का वेतन रोक दिया है। उन्हें नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। तीन दिन में समुचित जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई होगी।
कार्रवाई की जद में आए खंड शिक्षा अधिकारी बर्डपुर, बढनी और खुनियांव ब्लाक में तैनात हैं।बीएसए अजय कुमार सिंह के मुताबिक मंगलवार को शिक्षकों के ऑनलाइन डाटा फीडिंग के बारे में जानकारी के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा था। सुबह 10 से 11 बजे तक सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया।
इस दौरान बर्डपुर के खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार गुप्ता का सीयूजी नंबर स्विच ऑफ था। बढनी के खंड शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र बहादुर चौधरी का मोबाइल लगातार नॉट रिचेबल आ रहा था।
विज्ञापन
वहीं खुनियांव के खंड शिक्षा अधिकारी पिंगल प्रसाद का मोबाइल फोन सीयूजी नंबर पर दो बार पूरी घंटी जाने के बाद भी रिसिव नहीं हुआ। इससे डाटा फीडिंग की ऑनलाइन प्रगति के संबन्ध में सूचना प्राप्त नहीं हो सकी।
इसे लापरवाही मानते हुए तीनों खंड शिक्षा अधिकारियों के 8 मार्च के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है। तीन दिन के अंदर उनसे जवाब देने को कहा गया है