{"_id":"56db22b44f1c1bb82d8b4a93","slug":"angry-marches-by-swarnkaron","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए स्वर्णकारों ने जुलूस निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साए स्वर्णकारों ने जुलूस निकाला
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 05 Mar 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
बांसी में प्रर्दशन करते सर्राफा ब्यवसायी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में जिले की सराफा दुकानें लगातार तीसरे दिन भी बंद रहीं। व्यापारियों ने बांह पर काली पट्टी बांध कर विरोध जताया। जुलूस निकाल केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। केंद्रीय संगठन के आह्वान पर सात मार्च तक दुकानें न खोलने का फैसला लिया।
सिद्धार्थनगर सराफा कल्याण एसोसिएशन के सदस्यों ने तेतरी बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास से जुलूस निकाला। काली पट्टी बांधे व्यापारी आम बजट में एक्साइज ड्यूटी में वृद्धि के प्रस्ताव के विरोध में नारे लगाते रहे। सिद्धार्थ तिराहे पर पहुंचकर जुलूस नुक्कड़ सभा में बदल गया।
सभा में व्यापारियों ने केन्द्र सरकार के बजट को सराफा व्यापार विरोधी करार देते हुए इसका पुरजोर विरोध करने का फैसला दोहराया। इस प्रदर्शन के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष मिठू लाल कसौधन, संतोष वर्मा, मुरलीधर अग्रहरि, हरिहर प्रसाद वर्मा, गिरजाशंकर, कृष्ण मोहन वर्मा, दयाशंकर कसौधन, विशाल, अजय वर्मा, दिनेश मोदनवाल, राजेश, संजय वर्मा, सौरभ कुमार, प्रेमचंद, पशुपति नाथ, दीपक कुमार, संतराम वर्मा, हीरा वर्मा, विनीत कुमार वर्मा आदि शामिल रहे।