{"_id":"5b56065d4f1c1b4b748b696d","slug":"201532364381-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभाओं ने छुआ आसमान तो मेधा को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभाओं ने छुआ आसमान तो मेधा को मिला सम्मान
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतिभाओं ने छुआ आसमान तो मिला सम्मान
फैजाबाद। सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड परीक्षा 2018 में अपनी प्रतिभा का परचम लहराने वाले 48 मेधावियों को बुधवार को अमर उजाला ने भविष्य ज्योति सम्मान से नवाजा। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के संत कबीर सभागार में आयोजित समारोह में मंडलायुक्त मनोज मिश्र, डीआईजी ओंकार सिंह, डीएम डा. अनिल कुमार व अवध विश्वविद्यालय के कुलपति मनोज दीक्षित ने मेधावियों को मेडल और प्रशस्तिपत्र प्रदान किए। मेधावियों ने इस मौके पर प्रगति पथ पर निरंतरता बनाए रखते हुए देश व समाज के लिए कुछ करने का जज्बा बयां किया।
इस मौके पर मेधावियों को सफलता के मंत्र देते हुए मुख्य अतिथि मंडलायुक्त मनोज मिश्र ने कहा कि ऊंचाई पर पहुंचकर टिके रहना ज्यादा महत्वपूर्ण है। क्षमता का इस प्रकार विकास करें कि अगली सीढ़ी चढ़ने का मार्ग प्रशस्त हो। आगे बढ़ने के लिए जिज्ञासु होना जरूरी है। बच्चों में सही ढंग से जिज्ञासा को पनपने देना चाहिए। सम्मान समारोह के अति विशिष्ट अतिथि डीआईजी ओंकार सिंह ने मेधावियों से कहा कि समय और तूफान किसी की प्रतीक्षा नहीं करते। समय से तेज चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बच्चों को तनाव मुक्त रखना अभिभावकों की जिम्मेदारी है। सिर्फ नंबर लाने पर ही फोकस न करें बल्कि, चीजों को समझने व जानने की जरूरत है। विकास के साथ कदमताल के लिए हमें खुद को तकनीक के अनुसार ढालना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अवध विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने कहा कि सफलता के लिए तैयारी व धैर्य दोनों की आवश्यकता है। बच्चों में शिक्षा की दिशा, रुचि व अभिरुचि के अनुसार तय करनी होगी। दूसरे की सफलता से प्रेरणा लेकर अपना मापदंड न निर्धारित करें। कार्यक्रम का संचालन अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. विनोद कुमार श्रीवास्तव ने किया।