{"_id":"56e479fb4f1c1bf27a8b4586","slug":"universal-will-diwyangon-aikard","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों को मिलेगा यूनिवर्सल आईकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों को मिलेगा यूनिवर्सल आईकार्ड
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Sun, 13 Mar 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
शामली हनुनान धाम पर आयोजित समारोह में दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरित करते मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और सांसद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। केंद्र सरकार ने दिव्यांगों के लिए कई महत्वपूर्ण योजना बनाई हैं। जल्द ही दिव्यांगों को यूनिवर्सल आईडी कार्ड जारी किए जाएंगे, जो आधार कार्ड की तरह ही देशभर में मान्य होगा। यह बात शनिवार को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरण समारोह में कही।
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एल्मिको) और माता अमृतानंदमयी देवी कृपा सेवा समिति की ओर से शामली में हनुमानधाम अग्रसेन बारातघर में कृत्रिम अंग और उपकरण वितरण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र सरकार ने दिव्यांगों के लिए कई अहम फैसले लिए हैं।
पूर्व की सरकारों में जहां सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से जारी सवा सौ करोड़ रुपये का बजट पूरे साल खर्च नहीं किया जाता था, वह इस बार छह महीने में ही खर्च कर दिया गया। 2011 के सर्वे में देश भर में दो करोड़ 68 लाख दिव्यांग चिह्नित हुए थे। इन सभी की सेवा का बीड़ा केंद्र सरकार ने उठाया। 20 महीने के भीतर ही 1800 कैंप लगाकर तीन लाख लोगों को कृत्रिम अंक और उपकरण बांटे हैं।
विज्ञापन
जल्द ही 80 प्रतिशत से ज्यादा के दिव्यांगों को 35 हजार रुपये कीमत वाली ट्राई मोटरसाइकिल दिलाई जाएंगी। केंद्र सरकार ने 500 मूक बधिर बच्चों की सहायता का टारगेट बनाया था, जिसमें से 400 बच्चों को सहायता दिलाई जा चुकी है। उधर, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सांसद हुकुम सिंह ने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री ने कृत्रिम अंग और उपकरण वितरण का कार्यक्रम शामली में कराकर क्षेत्र की जनता का दिल जीत लिया है।
केंद्रीय राज्यमंत्री से कहा कि शामली जिले में यमुना नदी किनारे बसने वाले ग्रामीणों की सहायता के लिए योजना बनाई जाए। संचालन डॉ. मनोज शर्मा ने किया। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के प्रबंधक वीके मौर्या, विपणन अधिकारी पंकज द्विवेदी की ओर से अतिथियों को सम्मानित किया। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी वीके सिंह, एसडीएम श्याम अवध चौहान, सीओ सिटी निशांक शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, हरवीर मलिक, राकेश गर्ग, शशि अरोड़ा, डॉ. मनोज चौधरी आदि रहे। माता अमृतानंदमयी देवी कृपा सेवा समिति की ओर से अध्यक्ष सुनील गर्ग, डॉ. दीपक मित्तल, अमित गर्ग, नरेशपाल, राम किशन गुप्ता, अमर, अनुराग जैन आदि रहे।