फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The strike by jewelers announced

ज्वैलरों ने की अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा

Mon, 07 Mar 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला शामली
ब्यूरो/अमर उजाला शामली Updated Mon, 07 Mar 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
The strike by jewelers announced
धरना देते सर्राफा कारोबारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सोने के जेवरों पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में स्वर्णकार एवं सर्राफा यूनियन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी।
विज्ञापन


इस दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने भाजपा सांसद हुकुम सिंह को प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। रविवार कस्बे के सर्राफा व्यापारी मेढ़ क्षत्रिय धर्मशाला में एकत्र हुए।

यहां पर स्वर्णकार एवं सर्राफा यूनियन के अध्यक्ष रमेश चंद वर्मा ने कहा कि  केंद्र सरकार व्यापारियों के हितों की अनदेखी कर रही है। एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के कारण इसका भार छोटे व्यापारियों को भी वहन करना पड़ेगा।
विज्ञापन


साथ ही इंस्पेक्टर राज के दिन लौट आएंगे तथा एक्साइज विभाग के अधिकारी आये दिन बिना वजह छोटे स्वर्ण व्यापारियों को परेशान करेंगे।  उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी समाप्त नहीं करती, तब तक कैराना का कोई भी सर्राफा कारोबारी अपनी दुकान नहीं खोलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सर्राफा व्यापारी मायापुर फार्म हाऊस पर पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा सांसद हुकुम सिंह को प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed