{"_id":"56e713104f1c1b19118b4763","slug":"sparrow-sworn-to-protect-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने गौरैया संरक्षण की शपथ ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने गौरैया संरक्षण की शपथ ली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Tue, 15 Mar 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Sparrow sworn to protect students
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली में शिक्षण संस्थानों में आगामी 20 मार्च को विश्व गौरेया दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए सिल्वर बैल्स पब्लिक स्कूल व स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वन विभाग के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को गौरैया एवं अनेक वन्य प्रजातियों के बारे में जानकारी दी।
सोमवार को सिल्वर बैल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को गौरैया एवं अनेक वन्य प्रजातियों की महत्ता बताई। उन्होंने बच्चों को गौरैया के घोंसले प्रदान किए एवं उन्हें घरों के आसपास रखने की सलाह दी।
ताकि गौरैया को प्राकृतिक रूप से आश्रय दे कर प्रजनन के लिए अवसर मिल सके और उनकी संख्या में वृद्धि हो सके। इस दौरान प्रधानाचार्य एके गोयल, उपप्रधानाचार्य तूलिका गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में वनाधिकारी नरेंद्र पाल ने बच्चों को पर्यावरण व गौरैया संरक्षण के लिए शपथ दिलवाई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने हम जहां रहते हैं, वहां स्वच्छता रखेंगे और गौरैया एवं अन्य पक्षियों की रक्षा करेंगे की शपथ ली।
विद्यालय की प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने कहा कि यदि सब मिलकर पर्यावरण व वन्य जीवों के संरक्षण के लिए प्रयास करें, तो इन्हें बचाया जा सकता है। इस दौरान छात्र-छात्राओं को घोंसलों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर बी. मोहंती, हर्ष त्यागी, नितिन गर्ग, तनवीर अहमद, सीमा पुंडीर, राहुल चौधरी, मोहित वर्मा, सुनील बालियान आदि मौजूद रहे।