फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two with wine was finally picked traffickers

शराब के साथ दो तस्कर दबोचे

Sun, 13 Mar 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Sun, 13 Mar 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Two with wine was finally picked traffickers
पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब। - फोटो : अमर उजाला
झिंझाना। बिड़ौली चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में शराब पकड़ी है। इस दौरान पुलिस ने दो तस्करों को भी पकड़ लिया। ट्रक में 254 पेटी अंग्रेजी शराब भरी हुई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार रात बिड़ौली चेक पोस्ट पर झिंझाना पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने हरियाणा की ओर से आ रहे ट्रक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने ट्रक की गति बढ़ा दी। जिस पर पुलिस ने पीछा कर ट्रक को रुकवा लिया।
विज्ञापन


चालक और परिचालक को दबोच लिया। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली, तो उसमें शराब भरी हुई थी। पुलिस दोनों आरोपियों को ट्रक सहित थाने ले आई। ट्रक से 254 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों की पहचान सुखविंद्र पुत्र बलकार निवासी अमृतसर व साहब सिंह निवासी यमुनानगर हरियाणा के रूप में हुई। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह शराब चंडीगढ़ से लेकर आ रहे थे और उन्हें यह शराब यूपी के रामपुर में ले जानी थी।


उधर, झिंझाना थानाध्यक्ष बीपी सिंह ने बताया कि पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 25 लाख रुपये है। दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।  
उधर, कैराना में शनिवार को गांव ऊंचा गांव में ग्रामीण की जेब काट रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दोनों की धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने ब्रजपाल और राजकुमार निवासी श्यामगढ़ी का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed