{"_id":"56e5ca084f1c1b614b8b4572","slug":"the-couple-created-a-chaos-of-fire-blight-a-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से मचा कोहराम दंपति झुलसा, गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से मचा कोहराम दंपति झुलसा, गंभीर
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Mon, 14 Mar 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
आग बुझाती फायर बिग्रेड टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर लगी आग से हड़कंप मच गया। मोहल्ला दयानंद नगर में सिलेंडर से गैस लीक होने पर आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में दंपति भी बुरी तरह से झुलस गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस व फायर बिग्रेड पहुंची और आग पर काबू पाया। मोहल्ला पंसारियान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में हजारों का सामान जल गया।
मोहल्ला दयानंद नगर निवासी राधे पुत्र मांगेराम के घर पर सुबह गैस एजेंसी वाला सिलेंडर लेकर पहुंचा। सिलेंडर से गैस लीक हो रही थी। आरोप है कि राधेश्याम ने डिलीवरी लेकर आए युवक को गैस लीक होने के बारे में बताया, लेकिन उसने सिलेंडर बदलने से मना कर दिया। राधेश्याम ने सिलेंडर को अंदर रख दिया। इस दौरान गैस लीक होकर घर में फैल गई और वहां जल रही अंगीठी के कारण सिलेंडर ने आग पकड़ ली।
थोड़ी ही देर में सिलेंडर में लगी आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान राधेश्याम और उसकी पत्नी रेखा ने आग बुझाने का प्रयास किया, तो वह भी झुलस गए। आग लगने पर शोर मचने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने झुलसे दंपति को बाहर निकाला और फायर बिग्रेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड व कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। उन्होंने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आग से घर में रखे बैड, सोफा, फ्रिज, वाशिंग मशीन समेत कपड़े व अन्य सामान जल गया। लोगों ने घायल दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना मोहल्ला पंसारियान में हुई। यहां मांगेराम के मकान में थानाभवन निवासी सोमदत्त सैनी किराये पर रहता है।
रविवार को सोमदत्त और उसकी पत्नी बाहर गए हुए थे। इस दौरान शॉर्ट सर्किट से उनके कमरे में आग लग गई। ं आग पूरे मकान में फैल गई। जिससे सोमदत्त सैनी के कमरे में रखे टीवी, फ्रिज, बेड, कपड़े आदि जल गए। मोहल्ले के लोगों ने मकान से आग निकलती देख सोमदत्त को सूचना दी। मोहल्ले के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।