फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bullion traders establishment has not

सर्राफा व्यापारियों ने नहीं खोले प्रतिष्ठान

Sat, 12 Mar 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Sat, 12 Mar 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
Bullion traders establishment has not
शामली में धरने पर बैठे सर्राफा व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
शामली। गोल्ड ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में 10वें दिन भी सर्राफा व्यापारियों का आंदोलन जारी रहा। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और धरना देकर विरोध जताया।
विज्ञापन


शामली सर्राफा एसोसिएशन, अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज और श्री मैढ़ क्षत्रीय राजपूत स्वर्णकार एकता कल्याण ट्रस्ट की ओर से आंदोलन किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने गोल्ड ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी लगाई है, जिसके विरोध में व्यापारियों में गुस्सा लगातार बना हुआ है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सर्राफा बाजार में धरना प्रदर्शन के दौरान सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि संगल, सचिव विकास चौध्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह, सुनीत गर्ग, नरेश मित्तल, जयकिशन, अनिमेष, सुशील कुमार, संजय मित्तल, अशोक मित्तल, राजेश जैन, अश्वनी मित्तल, सचिन बंसल, अनुज गर्ग, राजेश अग्रवाल, विक्की सरदार, मनीष गोयल, संजीव, नरेश मित्तल, विक्की, अजय अग्रवाल, स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष धर्मवीर वर्मा, मुकेश वर्मा, धनप्रकाश वर्मा, राकेश वर्मा, अशोक वर्मा, मनोज वर्मा, अमरीश वर्मा, श्री मैढ़ क्षत्रीय राजपूत स्वर्णकार एकता कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष देवाशीष वर्मा, गोपाल वर्मा, गौरी शंकर आदि मौजूद रहे। वहीं, शनिवार सुबह धरनास्थल पर ही व्यापारियों की ओर से सुंदरकांड पाठ का आयोजन कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्राफा व्यापारियों ने दिया धरना 
कांधला। गोल्ड ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में कस्बा कांधला में गांधी चौक पर सर्राफा व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद करके धरना दिया। चेतावनी दी कि एक्साइज ड्यूटी नहीं हटाई गई, तो अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया जाएगा। कस्बे के मैन बाजार गांधी चौक पर सर्राफा व्यापारियों ने अपने अपने प्रतिष्ठान बंद करके सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और धरना दिया।

गोल्ड ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में 10 दिन से शामली में धरना प्रदर्शन चल रहा है। सुबह कांधला के व्यापारियों ने भी आंदोलन को समर्थन करते हुए प्रदर्शन किया। नगर व्यापार मंडल के महामंत्री व सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीकांत के नेतृत्व में धरना दिया गया। गोल्ड ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी लगाने का निर्णय गलत है। सरकार के इस निर्णय के सामने समस्त सर्राफा व्यापारी एकजुट होकर अपनी लड़ाई लडे़ंगे।


उन्होंने सरकार से अपने संगठन की ओर से इस नियम को बदले जाने की मांग की है। मौके पर सत्यवीर वर्मा, पुनीत जैन, तरुण कंसल, जोनी कंसल, सर्वेश वर्मा आदि सर्राफा व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed