फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   tv will not run manual

मैनुअल प्रसारण से बिल्कुल नहीं चलेंगे टीवी

Fri, 11 Mar 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Fri, 11 Mar 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
tv will not run manual
केबल टीवी प्रसारण बंद
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केबिल टीवी पर चैनलों के मैनुअल प्रसारण की तिथि बढ़ाने का आदेश सभी के लिए नहीं जारी किया है। यह आदेश केवल उन जिलों के याचिकाकर्ताओं पर लागू होगा जहां डिजिटल फीडिंग नहीं हुई है। मनोरंजन कर विभाग ने इसे स्पष्ट करते हुए कहा कि शाहजहांपुर में डिजिटल फीडिंग की जा चुकी है, इसीलिए यहां डिजिटल प्रसारण ही होगा, मैनुअल नहीं। 
विज्ञापन

बताते चलें, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने केबिल टीवी प्रसारण के डिजिटाइजेशन की मोहलत 31 दिसंबर तक दी थी। इसके बाद एनालॉग प्रसारण बंद कर दिया गया था। शाहजहांपुर में केबिल आपरेटर्स ने डिजिटाइजेशन का काम शुरू किया था लेकिन सेट टाप बाक्स की कमी के चलते सभी केबिल कनेक्शन धारकों को डिजिटाइजेशन से नहीं जोड़ा जा सका। ऐसे में शाहजहांपुर में फरवरी के अंत तक एनालॉग प्रसारण होता रहा। मार्च से विभाग ने एनालॉग प्रसारण बंद कर दिया, जिससे हजारों टीवी डिब्बा बन गए और चैनलों का प्रसारण रुक गया। इस बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट में इलाहाबाद के ही एक व्यक्ति ने डिजिटल फीड न मिलने के चलते याचिका दाखिल की थी, जिस पर हाईकोर्ट ने उसे राहत दी थी। हालांकि कई लोगों ने इसे सभी के लिए आदेश माना और सेट टॉप बाक्स लगाने का काम ठप गया। करीब 33 हजार कनेक्शन धारकों में केवल 11 हजार कनेक्शन में सेट टॉप बाक्स लग पाया। इस पर मनोरंजन कर विभाग ने स्थिति स्पष्ट की कि शाहजहांपुर में मैनुअल प्रसारण तिथि की अवधि नहीं बढ़ी है। 
विज्ञापन

चिप डाउन लोडर्स 25 तक जमा करें शुल्क
मोबाइल फोन में गाने और फिल्में डाउनलोड करने वाले चिप डाउन लोडर्स को 25 मार्च तक लाइसेंस शुल्क जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में इसके लिए 1500 रुपये और शहरी क्षेत्र में 3000 रुपये शुल्क नियत है। बिना लाइसेंस कारोबार करने पर दस हजार रुपये जुर्माना और विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने केवल उस याचिकाकर्ता केबिल आपरेटर को राहत दी है जहां डिजिटल फीडिंग नहीं हुई है। यहां डिजिटल फीडिंग हो चुकी है। केबिल टीवी उपभोक्ता मैनुअल प्रसारण का दबाव न बनाएं बल्कि जल्द सेट टॉप बॉक्स लगवा लें। चिप डाउनलोडर्स कार्यालय से चालान पास कराकर स्टेट बैंक टाउनहाल शाखा में 25 मार्च तक लाइसेंस शुल्क जमा करा दें। 
- दया शंकर उपाध्याय, जिला मनोरंजन कर अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed