{"_id":"56dd9d5c4f1c1b0b198b456b","slug":"traders-burnt-manakin-of-finance-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारियों ने वित्त मंत्री के फूंके पुतले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यापारियों ने वित्त मंत्री के फूंके पुतले
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Mon, 07 Mar 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
वित्त मंत्री के फूंके पुतले
केंद्र सरकार के अव्यवहारिक आदेशों के खिलाफ शहर के सराफा व्यापारियों ने सोमवार को सभी सराफा मार्केट बंद रखकर चौक और सदर बाजार में प्रदर्शन किया। इस दौरान सराफा कारोबारियों ने मांगों पर कोई सुनवाई नहीं होने के विरोध में वित्त मंत्री के पुतले फूंके और प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर 14 मार्च तक सभी सराफा मार्केट बंद रखने का निर्णय किया।
सदर बाजार में हुए प्रदर्शन और पुतला दहन में शामिल व्यापारियों के बीच क्षेत्रीय सराफा एसोसिएशन के महामंत्री विनोद सराफ ने कहा कि तमाम तरह के टैक्स देने वाले व्यापारी एक प्रतिशत एक्साइज टैक्स का नहीं बल्कि एक्साइज विभाग को थोपने का विरोध कर रहे हैं। आभूषण बनाने वाले तमाम कारीगर कम पढ़े-लिखे होने के कारण एक्साइज विभाग के शोषण का शिकार बनेंगे। प्रदर्शन में विनीत सराफ, रवि सिंह, धीरज वर्मा उर्फ धीरू भाई, गौरव मेहरोत्रा, रामपाल वर्मा, अभिषेक सेठ, रचित गुप्ता, रामजी खन्ना आदि शामिल रहे।
उधर, चौक सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष जवाहर लाल रस्तोगी के नेतृत्व में क्षेत्र के सराफा व्यवसायी मोती चौक चौराहे पर जमा हुए और वहां सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए वित्त मंत्री का पुतला आग के हवाले किया। प्रदर्शन में विनीत टंडन, अरुण रस्तोगी, राजीव कुमार, राज नारायण, पीके वर्मा आदि शामिल रहे। इस बीच, सराफा यूनियनों की संयुक्त बैठक में चौक इकाई के महामंत्री राजीव खन्ना ने सरकार के अडिय़ल रुख को देखते 14 मार्च तक बाजार बंदी करने का प्रांतीय नेतृत्व से निर्देश मिला है। जलालनगर सराफा यूनियन के अध्यक्ष पंकज वर्मा सराफ ने बाजार बंदी जारी रखने का प्रस्ताव पारित कराया। बैठक में योगेंद्र रस्तोगी, गौरव कपूर, दीपक वर्मा, हरीराम रस्तोगी, राजकमल, अनुभव मेहरोत्रा आदि शामिल रहे।