फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Performance of teachers in seminary Kalktret

मदरसा शिक्षकों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Mon, 14 Mar 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Mon, 14 Mar 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Performance of teachers in seminary Kalktret
मदरसा शिक्षकों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
टीचर्स एसोसिएशन मदारिस अरबिया केे बैनर तले मदरसा शिक्षकों ने इंटर कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उर्दू कक्षाओं की परीक्षा मदरसों में ही कराने के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि मदरसों में विगत कई वर्षों से नकल विहीन परीक्षा कराई जा रही है। इसके बावजूद इस बार मदरसों की परीक्षा इंटर कॉलेजों में कराए जाने निर्णय ले लिया गया, जिसका एसोसिएशन विरोध करती है। ज्ञापन के माध्यम से यह भी कहा गया है कि इससे अधिक नकल तो बोर्ड परीक्षा के दौरान इंटर कॉलेज में कराते हैं। फिर उन्हें केंद्र क्यों बनाया जाता है। इंटर कॉलेजों में परीक्षा कराने के निर्णय से सभी मदरसों पर लांछन लगा है। सभी को एक समान नहीं आंका जाना चाहिए। मदरसों में नकलविहीन परीक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं, लेकिन परीक्षा मदरसों में ही कराई जाए। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष हाजी मुहम्मद अयूब, सचिव जावेद अहमद खां, अशफाक हुसैन, इमरान खां, शकीमुद्दीन, हाजी शमीम, अयूब, गफ्फार, सगीर अहमद, कारी सआदत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed