फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The death of young man

युवक की मौत

Sun, 13 Mar 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 13 Mar 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
The death of young man
युवक की मौत
शराब के नशे में पांच हजार रुपये के लेन देन को लेकर हुई मारपीट में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पुत्र की सूचना पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना क्षेत्र के गांव समैचीपुर निवासी जग्गे सिंह ने बताया कि शनिवार को सायं करीब चार-पांच बजे उसके पिता 35 वर्षीय वीरेंद्र सिंह पुत्र रामभरोसे शनिवार को गांव के सुरेश के साथ पड़ोसी गांव पेहना में शराब पीने गये थे। वापस लौटते समय उन्हें रास्ते में गांव का ही प्रमोद मिल गया। प्रमोद ने भी इन दोनों लोगों के साथ शराब पी और नशा होने पर प्रमोद ने उसके पिता वीरेंद्र से पहले कभी उधार दिए गए पांच हजार रुपये तुरंत देने को कहा। रुपये के लेन देन को लेकर उसके पिता और प्रमोद में पहले गाली गलौज हुआ फिर मारपीट हुई। इससे उसके पिता वीरेंद्र ग्राम समैचीपुर और पेहना के बीच एक बरसीम के खेत में बेहोश होकर गिर पड़े। पिता के बेहोश होने की सूचना पर वह मौके पर गया और उन्हें बेहोशी की हालत में घर उठा लाया। एक बार होश आने पर उसके पिता ने उसे तथा मां मधुबाला को बताया कि रुपये के लेन देन को लेकर प्रमोद ने उसे बहुत मारा है। रात में करीब 11 बजे उनकी घर में ही मौत हो गई। रविवार को पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। इस संबंध में थाने के एसआई इस्त्खार अहमद का कहना है कि वीरेंद्र की शराब पीने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। मृतक के पुत्र जग्गे सिंह की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जैसा होगा उसी के अनुसार आगे कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed