फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Launched a hunger strike for justice

इंसाफ के लिए शुरू की भूख हड़ताल

Mon, 14 Mar 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो ध्शाहजहांपुर
ब्यूरो ध्शाहजहांपुर Updated Mon, 14 Mar 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Launched a hunger strike for justice
इंसाफ के लिए शुरू की भूख हड़ताल
 मदनापुर क्षेत्र के गांव कुनिया जमालपुर निवासी रतीराम के एक बीघा खेत पर गांव के कुछ दबंगों ने अवैध कब्जा करके उस पर रोड बना दिया। इसका विरोध करने पर दबंगों ने रतीराम को परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत एसपी, डीआईजी और मानवाधिकार आयोग से की गई, लेकिन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। परेशान होकर सोमवार को रतीराम और उनकी पत्नी रामरती ने कलक्ट्रेट में भूख हड़ताल शुरू कर दी। रतीराम ने बताया कि उन्होंने पड़ोस के गांव जैतापुर सिमरा निवासी जादौ सिंह के बेटे श्रीकृष्ण सिंह, सेठपाल सिंह व कृष्णकुमार सिंह से कुनिया जमालपुर के गाटा संख्या 141 पर दर्ज 16 डिसमिल जमीन 28 फरवरी 1989 को खरीदी थी। इस जमीन पर मकान बनाने के लिए नींव भी भरवा दी। मगर गांव के ही कुछ दबंगों की इस जमीन पर नीयत खराब हो गई। छह मार्च को उनकी जमीन पर दबंगों ने अवैध कब्जा करके सड़क बनवा दी। इसका विरोध करने पर अवैध कब्जा करने वाले आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। रतीराम की पत्नी ने मदनापुर थाने जाकर शिकायत की, लेकिन दबंगों पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे दबंगों के हौसले और बढ़ गए। दबंग रोजाना शराब पीने के बाद रतीराम के दरवाजे पर जाकर गालियां देते हैं। दंपति का कहना है कि इंसाफ मिलने तक भूखहड़ताल जारी रहेगी। उन्हें कुछ हुआ तो इसकी जवाबदेही शासन-प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed