{"_id":"56df19fa4f1c1bad788b457e","slug":"bike-tanker-accident-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर की चपेट में आकर दो बाइक सवार घायल, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैंकर की चपेट में आकर दो बाइक सवार घायल, एक की मौत
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Wed, 09 Mar 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
टैंकर की चपेट में आकर दो बाइक सवार घायल, एक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़े भाई की ससुराल से वापस घर लौट रहे चचेरे भाइयों की बाइक को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे तेज स्पीड टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में एक भाई उछलकर दूर जा गिरा। इसे मामूली चोट आईं, लेकिन बाइक चला रहा दूसरा युवक बाइक समेत ट्रक में फंसकर दूर तक घिसटता चला गया। गंभीर रूप से जख्मी हुए उक्त युवक को परिजन बरेली लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उसकी सांसे थम गईं। मौके पर चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जवान बेटे की मौत से पूरे घर में कोहराम मच गया।
कस्बे के मोहल्ला प्रतापनगर निवासी किराना व्यवसाई ब्रजकिशोर गुप्ता का छोटा बेटा 21 वर्षीय अमन गुप्ता अपने चचेरे भाई सुमित के साथ बाइक से महाशिवरात्रि पर कलान क्षेत्र के गांव पटना देवकली स्थित शिव मंदिर पर जल चढ़ाने गया था। जल चढ़ाने के बाद दोनों भाई बदायूं के गांव सखानू स्थित अपने बड़े भाई की ससुराल चले गए, जहां से देर शाम दोनों वापस लौटेे। रात करीब आठ बजे जब उनकी बाइक कोला पुल पार करके जलालाबाद की ओर आ गई इसी दौरान पीछे से आ रहे एक टैंकर ने ओवरटेक करने के प्रयास में उक्त बाइक को पीछे से अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया, लेकिन अमन की नाजुक हालत के चलते घरवाले उसे रेफर कराकर बरेली लिए जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। जवान बेटे के मौत की खबर पहुंचतें ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने दो भाइयों में छोटा था।