फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   230 patients referred for cataract surgery

230 रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए भेजा

Wed, 09 Mar 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/ शाहजहांपुर
ब्यूरो/ शाहजहांपुर Updated Wed, 09 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
230 patients referred for cataract surgery
230 रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए भेजा
लायंस क्लब श्रेष्ठ ने बुजुर्गों की परेशानी का समझते हुए गांव डींगुरपुर असलानी में नेत्र परीक्षण कैंप लगाया। इसमें चिह्नित रोगियों को निशुल्क ऑपरेशन कराने के लिए सीतापुर नेत्र चिकित्सालय भेजा गया। नेत्र परीक्षण और ऑपरेशन की व्यवस्था संस्था की ओर से निशुल्क की गई है। संस्थाध्यक्ष छाया मेहरोत्रा ने बताया कि डींगुरपुर असलानी गांव में कैंप के लिए 480 महिलाओं और पुरुषों ने पंजीकरण कराया था। जहां चिकित्सकों के दल ने 230 को मोतियाबिंद रोग से पीड़ित पाया। शेष जरूरतमंदों को दवाई और निशुल्क चश्मे दिए गए। कैंप के बाद चार्टर अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह की देखरेख में चिह्नित सभी 230 रोगियों को बस से सीतापुर नेत्र चिकित्सालय भेज दिया गया। यहां उनका ऑपरेशन कराकर बस से घर भेज दिया जाएगा। आंखों का परीक्षण डॉ. आस्था ने अपनी टीम के सदस्यों राहुल राठौर, नदीम सिद्दीकी, आकाश सिंह, आकांक्षा वर्मा, शिवांक शुक्ला, राम किशोर शुक्ला, राज कुमार सिंह, अवध किशोर, कृपाल आदि के सहयोग से किया। व्यवस्था में ग्राम प्रधान तरसेम सिंह, डॉ. नमिता सिंह, अजय गुप्ता, मानवेंद्र सिंह, अशोक कुमार, विजय भदौरिया, डॉ. डीएस थिंड, सोनल शर्मा, सरोज सिंह, सुनील मेहरोत्रा आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed