फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   murder in sambhal

शहवाजपुर कलां गांव में झगड़े के दौरान छात्र को लगा डंडा,मौत

Mon, 07 Mar 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे/संभल
अमर उजाला ब्यूराे/संभल Updated Mon, 07 Mar 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
murder in sambhal
हत्या
असमोली थाना क्षेत्र के शहवाजपुर कलां गांव में शुक्रवार की रात को झगड़े के दौरान बीकॉम के छात्र के सिर में डंडा लग गया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। शनिवार को उपचार के दौरान मुरादाबाद के निजी अस्पताल में छात्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शहवाजपुर कलां गांव निवासी मोहम्मद याकूब और अख्तर के बीच झगड़ा हुआ था। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच लाठी-डंडे चले।
विज्ञापन


वहीं पास में ही खड़ा जाहिद हुसैन का 19 वर्षीय पुत्र अब्दुल माजिद झगड़ा देख रहा था। तभी एक डंडा उसके सिर में लग गया। अब्दुल माजिद ने अपने घर आकर सिर में डंडा लगने की बात कही। सिर में खून नहीं निकला तो परिवार वालों ने भी गंभीरता से नहीं लिया। रात में अब्दुल माजिद उठा और परिवार वालों से सिर में दर्द होने की बात कही। परिवार वालों ने सुबह दवा दिलवाने को कहा। शनिवार को सुबह अब्दुल माजिद का बीकॉम की परीक्षा थी।
विज्ञापन


अब्दुल माजिद चारपाई से नहीं उठा तो पिता ने उसे उठाने की कोशिश की। अब्दुल माजिद बेहोशी की हालत में था। थानाध्यक्ष योगेंद्रकृष्ण यादव ने बताया कि छात्र को उसके परिवार वाले शनिवार को सुबह थाने लाए। उसके पिता की तहरीर पर अख्तर के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई थी। हालत गंभीर देख छात्र के परिवार वालों ने उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के शहवाजपुर कलां गांव में शुक्रवार की रात मोहम्मद याकूब व अख्तर के बीच झगड़े में अब्दुल माजिद के सिर में डंडा लग गया था। शनिवार को सुबह छात्र की मौत की खबर सारे गांव में फैल गई। यह सुनकर मोहम्मद याकूब व अख्तर दोनों के परिवार वाले ही घर से फरार हो गए। पुलिस दोनों गुटों के घरों पर गई थी लेकिन कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed