{"_id":"56e46e234f1c1b42798b456b","slug":"dipute-bitween-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में भिड़े छात्र, छात्राओं से भी मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस में भिड़े छात्र, छात्राओं से भी मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
Updated Sun, 13 Mar 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
मारपीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बनियाठेर के गांव खेड़ाखास बस अड्डे पर एक निजी विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ मारपीट की गई है। जिसमें दो छात्र घायल हो गए। आरोपियों ने छात्राओं से भी मारपीट की गई। घटना की तहरीर नरौली पुलिस चौकी में दी गई है।
थाना बनियाठेर के गांव सरथल निवासी के छात्र मुरादाबाद के एक निजी विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं। वह रोजाना स्कूल की बस से आता जाता है। बस मुरादाबाद, संभल होती हुई सरथल आती है। इसके बाद चंदौसी के छात्र छात्राओं को यहां उतारती है।
आरोप है कि शनिवार को बस में दो छात्रों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। जिस पर बस में झगड़ा होने लगा। विवाद करने वाला सरथल निवासी एक छात्र संभल से चलने के बाद ग्राम मुहम्मदपुर टांडा उतर गया। बस से उतर कर उसने मोबाइल से इसकी सूचना गांव में अपने साथी युवकों को दे दी।
विज्ञापन
बस जब खेड़ाखास के बस अड्डे पर पहुंची तो वहां पहले से खडे़ उसके साथियों ने बस को रोक लिया। चालक वाली खिड़की से सभी युवक अंदर चले गए और अंदर जाकर छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट की। मारपीट में प्रशांत यादव पुत्र सुरेंद्र पाल विकास पुत्र राकेश निवासी पंचशील कालोनी चंदौसी घायल हो गए।
मारपीट के दौरान किसी छात्र ने कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। नरौली पुलिस सूचना मिलते ही मौके की ओर रवाना हो गई। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी युवक वहां से फरार हो गए। पुलिस सभी छात्र छात्राओं को नरौली पुलिस चौकी ले आई। सभी छात्रों ने सामूहिक रूप से आरोपियों के खिलाफ नरौली पुलिस चौकी में तहरीर दी है।