{"_id":"56dc81924f1c1b7f508b4571","slug":"accident-in-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों की ट्रैक्टर ट्राली में घुसी बाइक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांवड़ियों की ट्रैक्टर ट्राली में घुसी बाइक
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
Updated Mon, 07 Mar 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में रविवार को सुबह कावड़ियों की ट्रैक्टर ट्राली में बाइक घुस गई। जिसमें बाइक चालक घायल हो गया। हादसे के बाद टकराव की नौबत बन गई। लोगों को इक्ट्ठा होते देख कावड़िये भाग गए। लोगों ने एक मासूम कावड़िये को पकड़कर बैठा लिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराकर विवाद निबटा दिया। घटना नगर के पंजाब नेशनल बैंक के निकट की है। सकरपुर गांव के कावड़ियों का जत्था ट्रैक्टर ट्राली से जा रहा था।
तभी शाहनीवाला फाटक निवासी विकास उर्फ बिट्टू बाइक लेकर टंकी चौराहा के निकट पहुंचे। मोड़ते समय बाइक ट्रैक्टर के नीचे घुस गई। आसपास के लोग इक्ट्ठा हो गए। विवाद बढ़ा तो कावड़ियों ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
एक मासूम कावड़िया वहीं पर खड़ा रह गया। कुछ लोगों ने उसको पकड़कर एक घर में बैठा लिया। पुलिस मौके पर पहुंची। मासूम कावड़िये को घर से ले आई। ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर कोतवाली लाया गया।
जानकारी होने पर ट्रैक्टर ट्राली के कावड़िये भी कोतवाली में इक्ट्ठा हो गए। कोतवाली प्रभारी रामपाल सिंह का कहना है कि कावड़ियों और बाइक सवार के बीच समझौता कराके विवाद निबटा दिया गया है।