फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Reports cite

चौकी प्रभारी, हेडकांस्टेबल की रिपोर्ट तलब

Mon, 07 Mar 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 07 Mar 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में नकुड़ थाना क्षेत्र में लेखपाल के साथ बाइक सवार बदमाशों द्वारा चार लाख रुपये की लूट के मामले में लापरवाही मिलने पर चौकी प्रभारी या हेड कांस्टेबल पर गाज गिर सकती है। इस मामले में लापरवाही की स्थिति जांचने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरपीएस यादव ने नकुड़ कोतवाली से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

 
बता दें कि सरसावा थाना क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर निवासी बाबूराम अपनी पत्नी रेखा और भाभी नरमा के साथ तहसील स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में दो बीघा जमीन का बैनामा कराने के बाद गांव लौट रहा था। इनके साथ जमीन बेचने वाले जयरामपुर गांव के सोनी, बिशंबर और महेंद्र भी जा रहे थे। चार लाख रुपये की नगदी से भरा बैग बाबूराम के कंधे पर था।
विज्ञापन


हारनपुर रोड पर पिलखनी गांव के पास पहुंचने पर पीछे से दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने बाबूराम को पिस्टल दिखाते हुए बाइक रुकवाई और उसे नगदी भरा बैग छीनकर फरार हो गए। इस घटना के बाद पीड़ित ने फंदपुरी चौकी पर सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि बदमाशों को पकड़ने के लिए त्वरित कार्रवाई की बजाय उन्हें नकुड़ कोतवाली में जाने की सलाह दे दी गई। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरपीएस यादव ने छानबीन शुरू कर चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार और हेडकांस्टेबल ओम प्रकाश की भूमिका पर रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed