{"_id":"56e326394f1c1b6f238b4573","slug":"dying-baby-hospital-without-parents","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बाप के बगैर डेढ़ माह से अस्पताल में तड़प रहा बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बाप के बगैर डेढ़ माह से अस्पताल में तड़प रहा बच्चा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 12 Mar 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक निजी अस्पताल में एक नवजात 26 जनवरी से अब तक अपने माता पिता के लिए तड़प रहा है। इस बच्चे की मां अभी पंजाब की जेल में बंद हैं और जमानत न मिल पाने के कारण वह बच्चे के पास नहीं पहुंची है जबकि उसका पिता अब तक पंजाब से ही फरार चल रहा है।
इस बच्चे का संरक्षण कर रही चाइल्ड लाइन संस्था और इलाज करा रहे निजी चिकित्सक को भी मां के जल्द पहुंचने का इंतजार है। बता दें कि 24 जनवरी को लिंक रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इस नवजात को जन्म दिया गया था।
यहां बीमार होने के कारण दंपति ने अगले ही दिन बच्चे को बाजोरिया रोड स्थित बाल रोग विशेषज्ञ डा. राजेश शर्मा के यहां भर्ती कराया था। लेकिन, पैसों का इंतजाम की बात कहते हुए बच्चे के मां बाप अस्पताल से चले गए थे, जो अब तक लौटकर नहीं आए।
विज्ञापन
चाइल्ड लाइन संस्था ने इस बच्चे के मां बाप की खोजबीन की तो पता चला कि बच्चे के पिता पंजाब के अमृतसर के गुरबख्श नगर के रहने वाले गुरजंत सिंह और उसकी पत्नी नम्रता कौर पर कई ठगी के मामलों का आरोप है।
इन्हीं आरोपों के चलते सहारनपुर से जाने के बाद पंजाब की लुधियाना पुलिस ने नम्रता को तो गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि उसका पति गुरजंत सिंह फरार हो गया। वह अब तक पुलिस के हाथ नहीं आया।
आईसीयू से बाहर आया नवजात ः बाल रोग विशेषज्ञ डा. राजेश शर्मा का कहना है कि अस्पताल स्टाफ की कड़ी मेहनत और निगरानी से नवजात को बिना मां बाप के ही अब तक सुरक्षित रखा गया है।
पहले वह आईसीयू में गंभीर हालत में था, लेकिन अब वह आईसीयू से बाहर आ गया है। उसकी हालत भी खतरे से बाहर है। बस इसकी मां के आने का इंतजार है ताकि उसकी परवरिश अच्छी तरह हो सके।