{"_id":"56df23e04f1c1b6c7b8b4591","slug":"teenager-raped-by-neighbor","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी ने किया किशोरी से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी ने किया किशोरी से दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 09 Mar 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
थाना जनकपुरी क्षेत्र के गांव में घर में अकेली पाकर एक पड़ोसी ने ही किशोरी से दुष्कर्म किया। पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया है।
थाना जनकपुरी में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक क्षेत्र के गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी पांच मार्च की शाम अपने घर पर अकेली थी। आरोप है कि पड़ोस का युवक इस्माइल उनके घर में घुस आया और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसकी बहन वहां पहुंच गई तो उसे देख आरोपी वहां से फरार हो गया।
पीड़िता का पिता अपनी बेटी और बहन को लेकर थाना जनकपुरी पहुंचा तथा आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। एसओ यशपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी इस्माइल के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।