{"_id":"56dc88e24f1c1b9d548b4569","slug":"faurd-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ठग दबोचे, कई एटीएम कार्ड बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो ठग दबोचे, कई एटीएम कार्ड बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 07 Mar 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद में लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर उनके खातों से लाखों रुपये उड़ाने वाले दो शातिर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि, उनका एक साथी फरार हो गया। पिछले कई दिनों से पुलिस इनकी तलाश में थी। रविवार को दोनों लोग मंगलौर रोड पुलिस चौकी के समीप लगी पीएनबी की मशीन से पैसे निकालने का प्रयास कर रहे थे।
एक व्यक्ति ने मंगलौर रोड पुलिस चौकी के समीप लगी पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम मशीन के आसपास पिछले कई दिनों से कुछ संदिग्ध युवकों के घूमने की जानकारी चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार को दी थी। पुलिस तभी से वहां पर नजर रखे हुई थी।
रविवार को इशारा मिलने पर पुलिस ने एटीएम में घुसे दो युवकों को दबोच लिया। जबकि, एक मौका पाकर फरार हो गया। एसआई प्रमोद कुमार के मुताबिक पुलिस को देख पहले तो वह घबरा गए और पुलिस को धोखा देने के लिए उनमें से एक युवक ने एटीएम से पांच सौ रुपये निकाले, जिससे उन पर शक पक्का न हो सके।
विज्ञापन
बाद में उन्हें चौकी लाकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने कबूल किया कि वह लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर उनके खातों से पैसे निकालते हैं। उनके कब्जे से छह एटीएम कार्ड भी बरामद हुए हैं। गिरफ्त में आए दोनों लोग मुजफ्फरनगर चरथावल के गांव बुड्ढ़ाखेड़ा और दूधली निवासी नीटू और सुमित हैं। पुलिस को शक है कि दोनों लोग एटीएम से पैसे निकालने वाले किसी बड़े गिरोह के सदस्य हो सकते हैं। इसलिए पुलिस उनसे सख्ती के साथ पूछताछ कर रही है।
पैसे निकालते ही कोड लगाकर हैंग करते थे मशीन ःदेवबंद। एटीएम मशीन में यदि कोई व्यक्ति पैसे निकालने जाता था तो गिरफ्त में आए दोनों लोग उसके पीछे-पीछे अंदर घुस जाते थे। जैसे ही व्यक्ति पैसे निकालकर बाहर निकलता था तो मशीन के दोबारा नेटवर्क पकड़ने से पहले ही नीटू एक कोड के जरिये मशीन को हैंग कर देता था और कोई भी एटीएम कार्ड लगाकर पैसे निकाल लेता था। नीटू ने यह खुलासा भी पुलिस पूछताछ में किया है।