{"_id":"56e458034f1c1bfb738b4574","slug":"two-people-die-in-an-accident-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दरोगा के शिक्षक बेटे समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में दरोगा के शिक्षक बेटे समेत दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Sat, 12 Mar 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
दरोगा के शिक्षक बेटे समेत दो की मौत
नेशनल हाईवे पर सीआरपीएफ चुंगी के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मुरादाबाद में तैनात दरोगा के बेटे समेत दो युवकों की मौत हो गई। ट्रक चालक फरार हो गया। सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। मुरादाबाद पुलिस लाइन में तैनात दरोगा प्रमोद शर्मा का बेटा अभिषेक शर्मा मिलक के गुरुनानक पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। उसका शुक्रवार को जन्मदिन था।
मुरादाबाद स्थित उसके घर पर जन्मदिन की पार्टी थी। पार्टी खत्म होने के बाद अभिषेक अपने दोस्त बंगला गांव निवासी आशीष के साथ बाइक से अन्य दोस्तों को छोड़ने रामपुुर आया था। दोस्तों को छोड़ने के बाद दोनों वापस जा रहे थे। हाईवे पर सीआरपीएफ चुंगी के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक फरार हो गया। हाईवे से गुजर रहे लोगों ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। हादसे की खबर मिलते ही अभिषेक और आशीष के परिजन रामपुर पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।