{"_id":"56e704234f1c1bd7118b456a","slug":"magistrial-inquiry-in-jila-asptal","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन डाक्टरों समेत पांच पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन डाक्टरों समेत पांच पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Tue, 15 Mar 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
हस्तरेखा चिकित्सक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल के तीन डाक्टरों समेत पांच कर्मचारी निजी लैब से साठ-गांठ और लापरवाही के आरोप में घिर गए हैं। मामले की जांच पूरी होने के बाद सभी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति सिटी मजिस्ट्रेट ने डीएम से की है। जिला अस्पताल में डाक्टरों और कर्मचारियों की निजी पैथालाजी लैब के साथ ही दवा प्रतिनिधियों से साठगांठ का खुलासा कमिश्नर के मुआयने के दौरान हुआ था।
कमिश्नर ने यहां निजी लैब कर्मियों की ओर से ब्लड के सैंपल लेने का मामला पकड़ा था। मामले की जांच सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप दी गई थी। सिटी मजिस्ट्रेट ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। रिपोर्ट में जिला अस्पताल के तीन डाक्टरों के साथ ही दो अन्य कर्मियों को दोषी माना गया है। जिन डाक्टरों को इस मामले में दोषी माना गया है, उनमें दो फिजिशियन, एक हृदय रोग विशेषज्ञ और दो कर्मचारी शामिल हैं।
पांचों लोगों को को पैथालाजी लैब कर्मियों से साठगांठ का दोषी माना गया है। सभी के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट ने कार्रवाई करने की संस्तुति की है। रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। अब रिपोर्ट कमिश्नर को भी भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।