फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   lalpur bairaj

लालपुर बैराज का हुआ भूमि पूजन

Sat, 12 Mar 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Sat, 12 Mar 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
lalpur bairaj
लालपुर बैराज का हुआ भूमि पूजन - फोटो : अमर उजाला
कोसी नदी स्थित लालपुर डैम पर बैराज बनाने के लिए शुक्रवार को भूमि पूजन किया गया। 196 करोड़ के इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए एक साल का टारगेट रखा गया है। प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद जहां कोसी नदी में हर साल आने वाली बाढ़ से छुटकारा मिलेगा, वहीं पुल के निर्माण से टांडा और रामपुर का संपर्क पूरी तरह जुड़ जाएगा। कोसी नदी पर बना लालपुर डैम रियासतकालीन है।
विज्ञापन


उसकी हालत काफी खराब है। पुल पूरी तरह जर्जर हो चुका है। जौहर यूनिवर्सिटी में नगर विकास मंत्री आजम खां ने सपा मुखिया मुलायम सिंह की मौजूदगी में पुल पर बैराज बनाने की मांग रखी थी। सपा मुखिया और लोक निर्माण मंत्री ने मंच से लालपुर बैराज बनाने की घोषणा की थी। वर्ष 2013 में हुई इसकी घोषणा हुई थी। लेकिन कभी तकनीकी समस्याएं तो कभी कानूनी पेचदगी बैराज बनाने में बाधा आने लगी थी।
विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट पर शुक्रवार से काम शुरू कर दिया गया। शुक्रवार को सिंचाई विभाग के अफसरों की देखरेख में लालपुर पुल पर भूमि पूजन किया गया। सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता मोहन पाल सिंह ने कहा कि इस प्रोजेक्ट पर काम अब शुरू हो जाएगा। इस मौके पर अधिशासी अभियंता डीके जैन, वीके अग्रवाल, जेई ध्यान सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed