फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   farmer disappointment from rain

गेहूं के साथ किसान की उम्मीदें भी धराशायी

Sun, 13 Mar 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Sun, 13 Mar 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
बारिश और तेज हवा से जिले में गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल गिर गई है। किसानों को पिछले साल तरह इस साल भी भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। गेहूं की जो फसल गिर है उसका दाना खराब हो जाएगा। ऐसे में प्रति हेक्टेयर उत्पादन प्रभावित होगा। चालू रबी सीजन जिले में लगभग डेढ़ लाख हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई की गई है। गेहूं की फसल लगभग तैयार हो चुकी है। उसमें दाने भी बन गए हैं।
विज्ञापन


पिछले दो-तीन दिनों से तेज हवा के साथ हो रही बारिश से गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। जनपद के सभी तहसीलों क्षेत्रों में भी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। बारिश के साथ तेज हवा से गेहूं की फसल खेतों में ही गिर गई है। ऐसे में गेहूं का उत्पादन घटने के साथ क्वालिटी भी खराब हो जाएगी। किसानों को चिंता है कि अगर मौसम का मिजाज और बिगड़ गया तो पिछले साल की तरह बर्बादी का मंजर देखना पड़ जाएगा।
विज्ञापन


पिछले साल बारिश और ओला पड़ने से गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा था। गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचने के सदमे में कई किसानों की मौत भी हो गई थी। हालांकि किसानों को मुआवजा दिए जाने का एलान किया गया था, लेकिन सभी किसानों को मुआवजा भी नहीं मिला। मुआवजा मिला तो इतना कम कि नुकसान की भरपाई भी न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को अब चिंता सताने लगी है कि अगर मौसम के मिजाज में सुधार नहीं हुआ तो गेहूं की फसल पिछले साल की तरह बर्बाद हो जाएगी। जनपद में बिलासपुर, स्वार, टांडा, मिलक, सैदनगर, शाहबाद सभी तहसीलों के गांवों में गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। सैदनगर क्षेत्र के हकीमगंज, सींगनखेड़ा, खौद, लालपुर, करनपुर, देवरिया, बगडख़ा, काशीपुर समेत कई गांवों में गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई।


मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश और तेज हवा से जिले में गेहूं की फसल को कितना नुकसान पहुंचा है उसका आंकड़ा अभी तक जिला प्रशासन व कृषि विभाग के पास नहीं है। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। नुकसान को लेकर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। आम बाग स्वामियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed