{"_id":"56e464a94f1c1be7768b4568","slug":"loot-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूंढ़ापांडे के युवक से रामपुर में बाइक लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मूंढ़ापांडे के युवक से रामपुर में बाइक लूटी
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Sun, 13 Mar 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजादनगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने मूंढापांडे के युवक से तमंचे के बल पर बाइक लूट ली। विरोध करने पर फायर भी किया। छर्रे लगने से घायल बाइक सवार को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मूढांपांडे के गांव गणेश घाट निवासी शाहजेब मियां शनिवार दोपहर बाइक से शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव चमरौवा जा रह थे।
चमरपुरा चौराहे के पास सुनसान रास्ते पर पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे रोक लिया। बाइक छीननी शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया। छर्रे लगने के बाद शाहजेब वहीं पर गिर गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। घायल की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
एसपी के साधना गोस्वामी ने शनिवार दोपहर सभी थाना प्रभारियों को दो पहिया वाहनों की चेकिंग करने के आदेश दिए थे। इसके बाद सभी चौराहों पर चेकिंग नहीं की जा रही है। इसी बीच बदमाशों ने शहजादनगर थाना क्षेत्र के चमरपुरा के पास बाइक लूट ली।