फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   lady drunk acid

घरेलू कलह में किशोरी  ने पी लिया तेजाब, गंभीर

Sun, 06 Mar 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Sun, 06 Mar 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
घरेलू कलह के चलते किशोरी ने  तेजाब पी लिया। हालत गंभीर होने पर परिवार के लोग  घबरा गए। उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसको बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद रेफर कर दिया। तेजाब पीने का मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव इमरता से जुड़ा है। थाना क्षेत्र के गांव इमरता निवासी नरेश की 16 साल की बेटी प्रियंका रविवार की दोपहर को अपने परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन


विवाद बढ़ जाने पर किशोरी गुस्से में आकर अपने कमरें में चली गई। उसने तेजाब पी  लिया। कुछ देर के बाद उसको खून की उल्टी होती देखकर परिवार के लोग घबरा गए। उसको जिला असपताल लेकर आए। उसकी हालत बिगड़ती देखकर जिला अस्पताल के डाक्टरों ने उसको बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। परिवार के लोग कुछ भी बताने को तैयार नहीं हो रहे है। इसके अलावा इसी गांव के रहने वाली एक युवती का अपने परिवार के लोगो से विवाद हो गया था। विवाद बढ़ जाने पर उसने जहर खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed