फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   hard colaps between two group in bhot police station

भोट थाने में पुलिस के सामने मारपीट, खदेड़ा

Thu, 10 Mar 2016 04:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Thu, 10 Mar 2016 04:31 PM IST
विज्ञापन
hard colaps between two group in bhot police station
भोट थाने में पुलिस के सामने मारपीट, खदेड़ा
राशन कार्ड को लेकर शुरू हुए विवाद में वाजिदपुर गांव के दो पक्षों के लोग भोट थाने में भिड़ गए। दोनों पक्षों के लोगों को बीच थाना परिसर में ही मारपीट हुई। पुलिस ने जब मारपीट करने वाले लोगों को थाने से खदेड़ दिया। इस पर एक पक्ष के आक्रोशित लोगों ने थाने के सामने ही नैनीताल हाईवे पर जाम लगा दिया। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने शारीरिक रूप से कमजोर युवक की पिटाई कर दी। पुलिस ने समझा बुझाकर जाम लगाने वालों को हाईवे हटवाया।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से आई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के वाजिदपुर गांव में बुधवार को राशन बंटना था। प्रधान के पति सलीम ने घोषणा करवा दी थी कि लोग डीलर के यहां से राशन ले लें। राशन विक्रेता बिना कार्ड के राशन नहीं दे रहा था। आरोप है कि प्रधान पक्ष के लोग नए राशन कार्ड के लिए वसूली कर रहे हैं। इस दौरान गांव के रहने वाले इमाम इब्राहीम ने लोगों को जानकारी दी कि नया राशनकार्ड मात्र दस रुपये में नेट से डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन


आरोप है कि इसको लेकर प्रधान पक्ष और इब्राहिम पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। आरोप है कि प्रधान पक्ष के लोगों ने इब्राहीम की पिटाई कर दी। इसके बाद इब्राहीम अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंच गया। इसके बाद प्रधान पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए। दोनों पक्षों के लोगों के बीच थाना परिसर में ही मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में मारपीट होता देख वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने लाठी भांजकर उनको खदेड़ दिया। आरोप है कि इब्राहीम पक्ष के लोगों का आरोप है कि पुलिस ने शारीरिक रूप से कमजोर युवक रिजवान की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके विरोध में लोगों ने नैनीताल हाईवे पर जाम लगा दिया। हाईवे पर जाम लगता देखकर पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर वहां से हटा दिया और गांव जाने को कहा। इब्राहीम पक्ष के लोग गांव चले गए और प्रधान पक्ष के लोग थाने में ही मौजूद रहे। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम सदर अरविंद मिश्रा व सीओ केमरी इंद्रू प्रभा सिंह भी पहुंच गई थी। 
 अधिकारी अभी थाने में ही मौजूद थी कि सूचना मिली कि कुछ लोगों ने प्रधान व रोजगार सेवक के घर में आग लगा दी है।

इसके बाद एसडीएम, सीओ व भोट थाने की पुलिस वाजिदपुर गांव पहुंची। पुलिस लाइन से अतिरिक्त फोर्स भी मंगा ली गई। अधिकारी जब प्रधान व रोजगार सेवक के घर पहुंचे तो वहां कुर्सियां उल्टी पड़ी थी और प्रधान के घर में मौजूद चारपाई जली पड़ी थी। पुलिस ने वहां पर मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में पता चला कि दूसरे पक्ष पर आगजनी करने का जो आरोप लगाया जा रहा है वह गलत है। इसके बाद पुलिस ने गांव में बवाल व मारपीट करने वालों की घर पकड़ करनी शुरू दी। पुलिस को देखकर कई आरोपी भाग गए।


पुलिस ने मौके से कई लोगों को पकड़ लिया और थाने ले आई। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से आई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इब्राहीम ने प्रधान के पति सलीम सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि सलीम ने 15 नामजद व 16 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed