फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Kalash women travel fired message of world peace

महिलाओं ने कलश यात्रा निकाल दिया विश्व शांति का संदेश

Sat, 12 Mar 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Sat, 12 Mar 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Kalash women travel fired message of world peace
रायबरेली में शुक्रवार को पीले वस्त्र में कलश यात्रा निकालती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
सतांव ब्लॉक क्षेत्र के ओनई गांव में गायत्री परिवार की ओर से शुक्रवार को 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, प्रवचन और संस्कार प्रारंभ हुआ। पहले दिन महिलाओं ने पीले वस्त्र में विश्व शांति और सद्भाव का संदेश देते हुए कलश यात्रा निकाली, जो विभिन्न गांवों से होकर गुजरी। देर शाम प्रवचन प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन


गायत्री शक्तिपीठ की ओर से सुबह पूजा-अर्चना की गई। आयोजक राम प्रसाद गुप्त, सुरेश चंद्र दीक्षित ने पूरे विधिविधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद पीला वस्त्र धारण किए महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। ओनई गांव से विभिन्न मार्गों से होते हुए महिलाएं सतांव स्थित मां गौरा पार्वती मंदिर पहुंची।
विज्ञापन


यहां पर पूजा-अर्चना की। इसके बाद सभी महिलाएं कार्यक्रम स्थल पर लौट आई। इस दौरान सबको मिलजुलकर रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान शक्तिपीठ की ओर से युग साहित्य विस्तार प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें ज्ञानवर्धक साहित्य की लोगों ने खरीदारी की। देर शाम संगीतमय प्रवचन प्रारंभ हुआ। इस मौके पर मोहन सिंह, केबी सिंह, अनिल शुक्ला, अशोक यादव, रामसनेही दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed