फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Slaughter banned animal slaughter raging rural, Spats

वध प्रतिबंधित पशु की हत्या पर भड़के ग्रामीण, तकरार

Sun, 13 Mar 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Sun, 13 Mar 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Slaughter banned animal slaughter raging rural, Spats
रायबरेली में वध प्रतिबंधित पशुओं की हत्या के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन। आक्रोशित ग्रामीणों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को वध प्रतिबंधित पशु की हत्या के मामले में कार्रवाई न होने से खफा ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। विरोध में दुकानदारों ने दुकानें भी बंद रखी। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों की उससे भी तीखी तकरार हुई।
विज्ञापन


सीओ ने किसी तरह कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। मार्ग जाम होने से दो घंटे आवागमन ठप रहा, जिससे लोगों को परेशानी हुई। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के बघेल गांव के पास नइया नाले के किनारे शुक्रवार को वध प्रतिबंधित पशुओं के पांच शव मिले थे।
विज्ञापन


इस मामले में कार्रवाई न होने से सुबह ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने पहरेमऊ गांव के पास महराजगंज-दुसौती मार्ग पर जाम लगा दिया। सभी धरने पर बैठ गए। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी पशु हत्या में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस पहुंची तो उससे भी ग्रामीणों की तकरार हुई। पहरेमऊ चौराहा के दुकानदारों ने दुकानें भी बंद करके विरोध जताया। ऋषि सिंह, अरविंद सिंह, रिंकू सिंह, राजू खान, एसके शर्मा आदि ने कार्रवाई की मांग उठाई।

सीओ महराजगंज सत्यपाल सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। सीओ ने ग्रामीणों को समझाया। ग्रामीणों ने सीओ को ज्ञापन सौंपा और जल्द कार्रवाई न होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। भाजपा नेता पुष्पेंद्र सिंह ने वध प्रतिबंधित पशु की हत्या के मामले में नाराजगी जताई है।

उन्होंने कहा है कि यदि सोमवार तक बघेल गांव की घटना में शामिल आरोपियों को नहीं पकड़ा गया तो इसको लेकर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इसको लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

 गौ रक्षा मंच के पदाधिकारियों ने शनिवार को एसपी दफ्तर में प्रदर्शन करके महराजगंज क्षेत्र की घटना पर नाराजगी जताई। साथ ही एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।


मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप पांडेय, राष्ट्रीय महासचिव आशीष पाठक की अगुवाई में एसपी दफ्तर में धरना प्रदर्शन किया गया। कहा कि वध प्रतिबंधित पशु की हत्या के मामले में बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। महराजगंज पुलिस की लापरवाही से घटना हुई है। इस मौके पर अखिलेश लोधी, मोहित अवस्थी, शिवांश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed