फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Mumbai ›   Sonu Sood came forward to treat TV actor Anupam Shyam

टीवी अभिनेता अनुपम श्याम ओझा के इलाज के लिए आगे आए सोनू सूद

Wed, 29 Jul 2020 11:25 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 29 Jul 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Sonu Sood came forward to treat TV actor Anupam Shyam
अनुपम श्याम ओझा। - फोटो : PRATAPGARH

लॉकडाउन में मुंबई समेत दूसरे शहरों में फंसे मजदूरों की दिल खोलकर मदद करने वाले फिल्म अभिनेता सोनू सूद अब प्रतापगढ़ निवासी टीवी और फिल्म कलाकार अनुपम श्याम ओझा के लिए भी उम्मीद की रोशनी बनकर सामने आए हैं। किडनी की बीमारी से जूझ रहे अनुपम श्याम ओझा के इलाज के लिए सोनू के साथ ही फिल्म अभिनेता मनोज वाजपेयी ने हाथ बढ़ाए हैं।

विज्ञापन


दोनों पल-पल उनके स्वास्थ्य की खबर ले रहे हैं। मुंबई के लाइफ लाइन अस्पताल में भर्ती अनुपम श्याम ओझा को डाक्टरों ने किडनी टांसप्लांट की सलाह दी है। टीवी और फिल्म कलाकार अनुपम श्याम ओझा शहर के स्टेशन रोड के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत फिल्मों से की थी, मगर उन्हें छोटे-मोटे किरदार ही निभाने का अवसर मिला।

विज्ञापन

Sonu Sood came forward to treat TV actor Anupam Shyam
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

कोई खास सफलता नहीं मिली। टीवी धारावाहिक प्रतिज्ञा में ठाकुर सज्जन सिंह के किरदार ने उन्हें प्रसिद्धि दिलाई। कई धारावाहिकों में भी उन्होंने जबरदस्त रोल की अदायगी की। देशभर में उनके लाखों चाहने वाले हैं। करीब सालभर से उन्हें किडनी की समस्या है।

मुंबई में उनका इलाज चल रहा है। 27 जुलाई को उनकी तबियत एकाएक खराब हो गई। डाक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी है। उनका इलाज मुंबई के लाइफलाइन अस्पताल में चल रहा है। आर्थिक तंगी के चलते उनके इलाज में दिक्कत आ रही है।

Sonu Sood came forward to treat TV actor Anupam Shyam
अनुपम श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने सोशल मीडिया पर इलाज के लिए मदद की अपील की थी। जानकारी होने के बाद अब लोग उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अनुपम के भाई अनुराग श्याम ओझा ने बताया कि सिने अभिनेता सोने सूद ने उन्हें मदद का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

Sonu Sood came forward to treat TV actor Anupam Shyam
अनुपम श्याम - फोटो : सोशल मीडिया
कहा कि हर संभव मदद की जाएगी। फिल्म अभिनेता मनोज वाजपेयी भी मदद के लिए आगे आए हैं। लाइफ लाइन अस्पताल में उनका इलाज चल रह है। दोनों अभिनेता लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। इसके अलावा कुछ और लोग भी मदद के लिए आगे आए हैं।

आप भी कर सकते हैं मदद
अनुपम श्याम ओझा ने बैंक आफ बड़ौदा का एकाउंट नंबर 05680100039134 जारी किया है। इस एकाउंट नंबर में आप भी सहायता धनराशि जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed