फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   rape in raniganj area

जोर-जबरदस्ती बयां कर रही दरिंदगी की दास्तान

Thu, 10 Mar 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 10 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
rape in raniganj area
crime
किशोरी के साथ हुई दरिंदगी की दास्तान गेहूं का खेत बयां कर रहा है। करीब दो मीटर में गेहूं की फसल रौंदी हुई थी। यही नहीं किशोरी के साथ हुई जोरजबरदस्ती साफ दिख रही है। फिलहाल पुलिस के हाथ उसकी सहेली का मोबाइल मिला है इससे उसकी हत्या का राज भी खुल सकता है। घर से करीब सौ मीटर दूरी पर गेहूं के खेत में पहले किशोरी की चप्पल मिली। उसी जगह की फसल भी खराब हुई है जबकि किशोरी का शव वहां से दो सौ मीटर की दूरी पर मौजूद कुएं में मिला। यही नहीं जहां उसकी चप्पल मिली है उसके बगल में ही एक कुआं मौजूद था अगर उसे आत्महत्या करनी होती तो वह उसी कुएं में छलांग लगाकर कर लेती।
विज्ञापन


इसके अलावा दूसरे कुएं की जगत पर मिला उसका दुपट्टा और मोबाइल भी कुछ इसी तरह की कहानी बयां कर रहे थे। यदि कोई खुदकुशी करने जाएगा तो इत्मीनान से मोबाइल व दुपट्टा बाहर नहीं रखेगा। यही नहीं उसके हाथ और कान के पास चोट के निशान भी दिखे। उधर किशोरी की मां का कहना है कि उसकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। इकलौती संतान होने के कारण वह उसका पूरा ख्याल रखती थी। कभी भी उसका घर या अन्य किसी से कोई विवाद नहीं हुआ जिससे वह आत्महत्या जैसे कदम उठाने को विवश हो। मृतका हाईस्कूल की छात्रा थी। अभी एक दिन पहले ही उसकी परीक्षा भी खत्म हुई है। फिलहाल पुलिस के पास इस घटना का राज खोलने के लिए मोबाइल ही पर्याप्त है। अंतिम बार उसने किससे बात की। यह पुलिस को पता चल भी गया है लेकिन वह उसे गोपनीय रखे हुए हैं। मृतका के पिता के बाहर होने के कारण परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed