{"_id":"56e1b4024f1c1bbb418b456a","slug":"not-done-medical-test-of-rape-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता का नहीं हो सका मेडिकल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म पीड़िता का नहीं हो सका मेडिकल
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 10 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीगंज की किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। उसे महिला पुलिस ने मेडिकल के लिए लाया लेकिन डाक्टर के बाहर रहने के कारण उसका मेडिकल नहीं हो सका। इसके चलते पुलिस उसे लेकर वापस लौट गई। रानीगंज थाना क्षेत्र की एक किशोरी चार दिन पहले घर से अचानक गायब हो गई। उसे बुधवार को परिजनों ने सवैया गांव से खोज निकाला।
उसने पुलिस को तहरीर दी कि सवैया गांव निवासी राकेश उर्फ पंडित यादव ने उसे जबरन मकान में बंद कर लिया था। तीन दिन से उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। गुरुवार को दुष्कर्म पीड़िता को लेकर महिला पुलिस अस्पताल आई। मेडिकल के लिए डाक्टर की खोजबीन की, पता चला कि चिकित्सकीय परीक्षण करने वाली डाक्टर सोनकर जिले से बाहर हैं। उसका मेडिकल शुक्रवार को किया जाएगा। इसके बाद महिला आरक्षी उसे लेकर थाने पर लौट गई। अस्पताल में पीड़िता से बातचीत करने के लिए आरोपी युवक के करीबी भी मंडराते नजर आए।