फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The performance against the municipality mess

गंदगी को लेकर पालिका के खिलाफ किया प्रदर्शन

Fri, 11 Mar 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Fri, 11 Mar 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
The performance against the municipality mess
प्रदर्शन लोग। - फोटो : pilibhit, beureu
शहरवासियों ने कूड़ा न उठने और बड़े नाले की लंबे समय से सफाई न होने के विरोध में नगर पालिका परिषद के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला तुलाराम में बजरिया नाले पर बनी पुलिया के समीप ही मोहल्ले भर का कूड़ा डाला जा रहा है। कई-कई दिनों तक कूड़ा न उठने से यहां सड़ांध आती रहती है। लोगों का इधर से निकलना तक मुश्किल है। कूड़ा उठान की समस्या को लेकर मोहल्लेवासियों ने पहले भी पालिका के अफसरों को सूचना दी, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इधर, गंदगी से त्रस्त मोहल्ले वासी शुक्रवार को पुलिया के समीप एकत्र हुए और नगर पालिका परिषद प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि सफाई कर्मचारी पुलिया के समीप रोजाना कूड़ा डालते हैं लेकिन समय से कूड़े का उठान नहीं किया जाता है। कूड़े-कचरे से नाला भी बंद हो चुका है। कई-कई दिन तक कूड़े का उठान न होने से मच्छरों की तादाद भी बढ़ती जा रही है और संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका भी बनी हुई है। यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उच्चाधिकारियों से भी शिकायत की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में गोकुल प्रजापति, मैकूलाल, पंकज, ओमकार सक्सेना, बबलू, शेर सिंह, अनिल कुमार, वीर सिंह, रामऔतार, सुमित, कमलेंद्र चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed