{"_id":"56deebad4f1c1b5b658b4568","slug":"sp-workers-report-molestation-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यकर्ता पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यकर्ता पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट, गिरफ्तार
ब्यूरो बिलसंडा
Updated Tue, 08 Mar 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
नेता ने की छेड़छाड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा कार्यकर्ता पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट, गिरफ्तार
घर के बाहर फायरिंग का विरोध करने पर महिला से की थी अभद्रता
दो दिन पहले घर में घुसकर एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने, उसके कपड़े फाड़ने और मारपीट के मामले में पुलिस ने सपा कार्यकर्ता डॉ. पप्पू मंसूरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बता दें कि छह मार्च को एमएलसी के चुनाव में सपा प्रत्याशी अमित यादव की जीत पर सपाई जश्न मना रहे थे। आरोपी डॉ. पप्पू मंसूरी भी इस दौरान खुशी में एक महिला के घर के बाहर हवाई फायरिंग कर रहा था। महिला ने विरोध किया तो पप्पू मंसूरी उसके घर घुस में घुस गया और छेड़छाड़ की। आरोप है कि विरोध करने पर उसने महिला के कपड़े फाड़ दिए और पिटाई की। शोरशाराब होने पर जब आसपास के लोग जमा हुए तो आरोपी भाग गया। पीड़िता ने घटना के ही दिन पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने जांच में मामला सही मिलने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसओ जितेंद्र यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।