फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Kumar won the title of Fashion Queen Wear these Kajyul

नितिशा ने जीता फैशन क्वीन इन कैज्यूल वियर का खिताब

Sun, 13 Mar 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/ पीलीभीत।
ब्यूरो/ पीलीभीत। Updated Sun, 13 Mar 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
Kumar won the title of Fashion Queen Wear these Kajyul
फैशन क्वीन - फोटो : अमर उजाला
छात्राओं व बच्चों ने रैंप पर किया कैटवॉक
विज्ञापन

पुष्प इंस्टीट्यूट में हुआ टेलेंट फ्यूजन 2016

पुष्प इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज एंड हायर स्ट्डीज में हुए टेलेंट फ्यूजन 2016 में विद्यार्थियों ने जमकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान बच्चों ने छात्राओं द्वारा डिजायन वस्त्रों को पहनकर रैंप पर कैटवॉक कर जमकर वाहवाही लूटी।

इंस्टीट्यूट में रविवार को हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध निदेशक एसपीएस संधू व निर्णायक मंडल ने दीप जलाकर किया। एमएससी छात्र आरती मौर्या ने श्री गणेशा गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में गृह विज्ञान की छात्राओं व बच्चों ने छात्राओं द्वारा डिजायन किए गए वैस्टर्न, ट्रेंडी, नाइट वियर और पार्टी वियर पहनकर रैंप पर कैटवॉक किया। दूसरे चरण में एमएससी व बीएससी की छात्राओं ने एकल व समूह नृत्य पेश किया। बच्चों ने घोड़े जैसी चाल आदि गीतों पर जमकर डांस किया। निर्णायक मंडल में डॉ. अनीता चौरसिया, डॉ. ओजस्वी शर्मा, रंजीत सैहमी शामिल रहीं। अडल्ट वेस्टर्न व किड्स वेस्टर्न, ट्रेंडी पार्टी वियर व स्टेज शो कास्टयूम की विजेता एमएससी गृहविज्ञान की स्वाती गंगवार रहीं। अडल्ट ट्रेंडी, पार्टी वियर, किड्स नाइट वियर व वैवाहिक पोशाक की विजेता नेहापाल, अडल्ट नाइट वियर के लिए लता गंगवार को पुरस्कृत किया गया। एकल नृत्य में अंतमा व बबीता ने क्रमश पहला व दूसरा स्थान पाया। समूह नृत्य में प्रियंका जायसवाल व छाया गंगवार पहले स्थान पर रहीं। फैशन क्वीन इन कैज्यूल वियर का खिताब एमएससी की नितिशा गुप्ता को दिया गया। बेस्ट कास्टयूम डिजायनर इन अडल्ट व किड्स वियर का खिताब एमएससी की स्वाती गंगवार को दिया गया। समापन पर जिला पंचायत अध्यक्ष आरती महेंद्र ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। रैंप पर कैटवॉक करने वालों में लावनया, आध्या, बक्शलीन, कशिश व अन्य बच्चे शामिल रहे। इस मौके पर डॉ. गीतिका शुक्ला, डॉ. निर्मल कौर, प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र कुमार, राजीव अग्रवाल, सीबी मिश्रा, डॉ. ओम महेश, हरेंद्र सिंह रावत, पूजा सक्सेना, सुरेश चंद्र, अश्वनी कुमार गंगवार, विनीता, भावना कटियार, मेघा पटेल, दिव्यानी अग्रवाल, अलका सिंह आदि मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed