{"_id":"56e037ce4f1c1b26428b4569","slug":"drivers-and-teacher-leader-skirmish-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेरकों और शिक्षक नेता में झड़प, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेरकों और शिक्षक नेता में झड़प, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Wed, 09 Mar 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते शिक्षक।
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवीनीकरण प्रक्रिया समाप्त करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बीएसए कार्यालय में ज्ञापन देने पहुंचे प्रेरकों का प्राथमिक शिक्षक संघ के एक नेता से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच तीखी झड़प हो गई। इससे गुस्साए प्रेरक बीएसए कार्यालय में तालाबंदी कर वहीं धरने पर बैठ गए। उन्होंने शिक्षक नेता के माफी मांगने पर ही धरना खत्म करने की चेतावनी दे दी। बाद में पुलिस के समझाने पर प्रेरकों ने प्रभारी बीएसए को ज्ञापन सौंपा।
प्रेरक एकता कल्याण समिति के तत्वावधान में तमाम प्रेरक बुधवार को शहर के रामलीला मैदान में एकत्र हुए। यहां उन्होंने नवीनीकरण प्रक्रिया समाप्त करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया। धरने के बाद प्रेरक जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए बीएसए कार्यालय पहुंचे। बीएसए कार्यालय में गेट पर खड़े प्रेरकों और प्राथमिक शिक्षक संघ के एक नेता का निकलने को लेकर विवाद हो गया। समिति के जिलाध्यक्ष अरविंद मिश्र का आरोप है कि शिक्षक नेता ने थप्पड़ मारने की धमकी दी। इससे गुस्साए प्रेरकों ने चैनल बंद कर हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच प्रभारी बीएसए उमेश गौतम और अन्य कर्मचारी भी वहां पहुंच गए, लेकिन प्रेरकों ने शिक्षक नेता के माफी मांगने पर ही आंदोलन खत्म करने और ज्ञापन सौंपने की बात कही। कुछ देर बाद आक्रोशित प्रेरक गेट में ताला लगाकर वहीं धरने पर बैठ गए। करीब डेढ़ घंटे तक प्रेरक नारेबाजी कर शोर शराबा करते रहे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रेरकों को समझाया। तब कहीं डेढ़ घंटे बाद उन्होंने गेट का ताला खोला और मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन प्रभारी बीएसए को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष अरविंद मिश्र, उपाध्यक्ष पिंकी रानी, कोषाध्यक्ष अतीक अहमद, ब्लाक अध्यक्ष मोहम्मद दानिश, बबलू वर्मा, मेराज अहमद, इश्तियाक अहमद, प्रियलाल, सुरेश कुमार, अनिल कुमार, मिथलेश कुमारी, हरप्यारी, लक्ष्मी देवी, रामश्री, अजमी बी आदि शामिल रहीं।
अभद्रता करने वालों को सिखाएंगे सबक
प्रेरक ज्ञापन देने गए थे लेकिन शिक्षक नेता उमेश गंगवार ने थप्पड़ मारने की धमकी दी। अभद्रता करने वालों को सबक सिखाया जाएगा।
- अरविंद मिश्र, जिलाध्यक्ष, प्रेरक एकता कल्याण समिति पीलीभीत
प्रेरकों ने की अभद्रता
मैं बीएसए कार्यालय के गेट से निकल रहा था। तभी प्रेरकों ने मेरे साथ अभद्रता करने का प्रयास किया।
- उमेश गंगवार, मंत्री, प्राथमिक शिक्षक संघ पीलीभीत