फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tilak ceremony young man injured in firing

तिलक समारोह में फायरिंग से युवक घायल

Fri, 11 Mar 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Fri, 11 Mar 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव चुर्रासकतपुर में गुरुवार को तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान गांव का ही एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से समारोह की खुशियां काफूर हो गई। पुलिस ने प्रधान के बेटे समेत दो लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमला की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव चुर्रासकतपुर निवासी सुरेश चंद्र राठौर ने बताया कि गुरुवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे गांव के ही बच्चूलाल राठौर के पुत्र सोनू का तिलक समारोह था। इसमें उनका 20 वर्षीय पुत्र राजकुमार भी गया था। तिलक के दौरान एक युवक ने लाइसेंसी दोनाली बंदूक से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली पड़ोस में खड़े राजकुमार को लग गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से समारोह की खुशियां काफूर हो गई। समारोह में मौजूद अधिकांश लोग पुलिस की पूछताछ से बचने के लिए वहां से चले गए। गोली चलाने वाला युवक भी भाग गया था। घायल को गंभीर हालत में बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के पिता सुरेश चंद्र ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी। एसआई रघुनंदन सिंह यादव ने बताया कि सुरेश चंद्र की तहरीर पर जानलेवा हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में गांव के ही बुलाकी राम और राजू को नामजद किया गया है। आरोपी राजू ग्राम प्रधान गंगा देवी का पुत्र है। रिपोर्ट में कहा गया कि बुलाकी राम ने राजू की लाइसेंसी बंदूक से फायर कर उनके  पुत्र पर जानलेवा हमला किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के घर बंदूक बरामद करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई, लेकिन वे नहीं मिले।
विज्ञापन


हर्ष फायरिंग किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए। इसे रोकने के लिए थानाध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दे दिए गए हैं। जिसकी बंदूक से फायरिंग हुई है उसका लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-विकास कुमार वैद्य, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed